फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

Wed, 13 Nov 2019 01:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
how many eggs should eat per day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों के आते ही लोग खूब अंडे खाने लगते हैं। अंडों की बिक्री बढ़ जाती है और हर चौराहे पर आपको अंडे की दुकान दिखने लगती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपको एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना चाहिए।


 

how many eggs should eat per day
अंडे - फोटो : Pixabay

दरअसल, अंडे में सबसे ज्यादा पौष्टिकता होती है। अंडे में वो सारे पोषण तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को चाहिए होते हैं। हालांकि इसमें मौजूद कोलेस्ट्रोल की वजह से अंडे को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जाता है। क्योंकि कोलेस्ट्रोल का सीधे संबंध कई तरह की घातक बीमारियों से है।  इसी वजह से ज्यादा अंडे खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपको एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए।

how many eggs should eat per day
अंडे - फोटो : Pixabay

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट कहती है कि अगर आपको डायबिटीज और दिल की बीमारियां हैं तो दिन में तीन अंडे से ज्यादा कतई नहीं खाना चाहिए। अंडे में कोलेस्ट्रोल, उसमें मौजूद जर्दी में होता है। और अगर हमारे खून में हाई लेवल कोलेस्ट्रोल पहुंचता है तो कार्डियोवेस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। संभव है कि व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत भी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
how many eggs should eat per day
अंडे - फोटो : Social media
शोधों में बताया गया है कि हमारे शरीर में मौजूद ज्यादातर कोलेस्ट्रोल हमारे लीवर द्वारा बनाया जाता है। यानी की जो हम खाते हैं उसके जरिए हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल पहुंचता है। ऐसे में अगर आपको स्ट्रोक और दिल की बीमारी है तो ज्यादा अंडे आपकी अकाल मृत्यु की वजह बन सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed