फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: गर्मी-हीटवेव बढ़ा सकती है डायबिटीज रोगियों की दिक्कत, शुगर को कंट्रोल रखने के लिए करें ये उपाय

Fri, 19 Apr 2024 03:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Apr 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
how Heat and Humidity Affect Diabetes know diabetes management tips
हीटवेव और डायबिटीज की समस्या - फोटो : istock

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भयंकर गर्मी और हीटवेव झेल रहे हैं। बढ़ते तापमान को स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता रहा है। ज्यादा देर तक गर्मी या धूप के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक सहित कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इन दिनों में गर्मी और धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।



क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर के रोगियों को गर्मी-हीटवेव से और भी बचाव करते रहना जरूरी है। जिन लोगों को डायबिटीज है, हीटवेव के कारण उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं।

डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको भी डायबिटीज की समस्या है तो गर्मी के दिनों में स्वास्थ्य को लेकर और भी सतर्कता बरतें। आइए जानते हैं कि हीटवेव से ब्लड शुगर के स्तर पर क्या असर होता है और डायबिटीज रोगियों को सेहत को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान देते रहना चाहिए?

how Heat and Humidity Affect Diabetes know diabetes management tips
डायबिटीज की समस्या का खतरा - फोटो : istock

गर्मी की समस्या और असंतुलित ब्लड शुगर

असामान्य रूप से गर्म मौसम या उच्च आर्द्रता के साथ गर्मी की समस्या का संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से दुष्प्रभाव हो सकता है। गर्मी के मौसम और बढ़ते तापमान को सीधे तौर पर असंतुलित रक्त शर्करा के स्तर से जोड़कर देखा जाता रहा है।

अधिक गर्मी के कारण पसीना भी अधिक आता है। परिणामस्वरूप शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है। अगर आप गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो डायबिटीज के खतरे को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है। 

how Heat and Humidity Affect Diabetes know diabetes management tips
हीटवेव के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

हीटवेव से तंत्रिकाओं पर भी पड़ता है असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डिहाइड्रेशन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या आपकी रक्त वाहिकाओं-तंत्रिकाओं को नुकसाने लगती है, इनमें पसीने की ग्रंथियों की तंत्रिकाएं भी शामिल हैं। इन स्थितियों में हीटवेव की समस्या शरीर को ठंडा रखने के तंत्र को भी प्रभावित कर देती है। 

इसके अलावा डायबिटीज के ऐसे रोगी जिनको न्यूरोपैथी की दिक्कत (डायबिटीज न्यूरोपैथी) रही है उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
how Heat and Humidity Affect Diabetes know diabetes management tips
ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

इंसुलिन का उपयोग हो सकता है प्रभावित

उच्च तापमान आपके शरीर द्वारा इंसुलिन का उपयोग करने के तरीके में भी बदलाव का कारण बन सकती है। गर्मी के दिनों में शुगर लेवल के बढ़ने और कम होने दोनों का खतरा रहता है। डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। लाइफस्टाइल और आहार का ध्यान रखना गर्मी के दिनों में बहुत आवश्यक हो जाता है। 

विज्ञापन
how Heat and Humidity Affect Diabetes know diabetes management tips
खूब पानी पीने की बनाएं आदत - फोटो : freepik.com

डायबिटीज रोगी इन बातों का रखें खास ध्यान

कुछ उपाय आपको डायबिटीज की समस्या को आसानी से कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकते हैं।

  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए निरंतर उपाय करते रहना जरूरी है। इसके लिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहें। 
  • अपने ब्लड शुगर के स्तर की जांच करते रहें। गर्मी के दिनों में शुगर लेवल बढ़ने और कम होने दोनों का खतरा हो सकता है।
  • दिन के समय में घर से बाहर जाने से बचना चाहिए।
  • शरीर के ठंडा रखने वाले उपाय करते रहें।  



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed