फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day: अस्थमा के मरीजों को कोरोना वायरस का कितना खतरा, सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

Tue, 05 May 2020 04:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 05 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
world asthma day 2020 theme: how coronavirus is harmful for asthma patient
ashthma - फोटो : Amar Ujala

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे लोग थोड़े सशंकित रहते हैं। खासकर बुजुर्ग या फिर जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो, उन्हें इस समय कोरोना से ज्यादा खतरा  बताया जा रहा है। ऐसे में अस्थमा यानी दमा के मरीजों को ऐसा लग रहा कि उन्हें कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है। चूंकि कोरोना वायरस फेफड़ों पर हमला करता है, इसलिए अस्थमा के मरीजों को डर है कि कोरोना के संक्रमण से वे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। अस्थमा के मरीजों की चिंता सोशल मीडिया पर चल रहे एक मैसेज ने बढ़ा दी है, जिसमें कहा गया है कि सांस लेने में परेशानी होने पर वे जिस कॉर्टिजोल स्प्रे या इन्हेलर से राहत पाते हैं, उसका इस्तेमाल संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। कारण कि स्प्रे से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

world asthma day 2020 theme: how coronavirus is harmful for asthma patient
अस्थमा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अस्थमा के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे किसी प्रकार का वायरल संक्रमण उन्हें जल्दी प्रभावित करता है। चूंकि ये पहले से ही सांस संबंधी परेशानियां झेल रहे होते हैं, ऐसे में कोरोना संक्रमण होने की स्थिति में उनकी स्थिति खराब हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि जब शरीर की इम्यूनिटी मजबूत नहीं होगी तो वह संक्रमण बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। अस्थमा के मरीजों को घर में रहने और संक्रमण से बचने की सलाह दी जाती है। 

world asthma day 2020 theme: how coronavirus is harmful for asthma patient
अस्थमा

अस्थमा के इलाज में कॉर्टिजोन स्प्रे या फिर कॉर्टिजोन टैबलेट का इस्तेमाल आम बात है। इससे एंटी-इंफ्लेमेट्री प्रभाव पड़ता है, जो मरीज के फेफड़ों की पतली नलियों में होने वाली परेशानी को कम करता है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को दबाने में मदद मिलती है। जर्मनी में फेफड़ों के विशेषज्ञों ने बयान जारी कर कहा कि अगर अस्थमा के मरीज नियमित तौर पर अपनी दवाइयां लेते रहें तो उनके लिए कोरोना का खतरा ज्यादा नहीं बढ़ेगा। विशेषज्ञों की सलाह है कि उन्हें बिना अपने चिकित्सक की सलाह के दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए। अगर हालत गंभीर होने लगे तो डॉक्टर ऐसे मरीजों की कॉर्टिजोन डोज नियंत्रित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world asthma day 2020 theme: how coronavirus is harmful for asthma patient
अस्थमा

कुछ विशेषज्ञों की राय अलग भी है। बर्लिन शारिटे के मुख्य वायरोलॉजिस्ट क्रिस्टियान ड्रोस्टेन ने सलाह दी थी कि अस्थमा के मरीजों को डॉक्टर से कॉर्टिजोन आधारित दवा के विकल्पों पर बात करनी चाहिए, ताकि उनकी इम्यूनिटी प्रभावित न हो। हालांकि अबतक कॉर्टिजोन युक्त दवाओं का संक्रमण से सीधा कनेक्शन स्थापित नहीं हुआ है, इसलिए जर्मन सोसायटी फॉर न्यूमोलॉजी एंड रेसपिरेटरी मेडिसिन के विशेषज्ञ अबतक इन्हेलर यानी स्प्रे का समर्थन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अस्थमा के मरीजों को कॉर्टिजोन स्प्रे बंद नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
world asthma day 2020 theme: how coronavirus is harmful for asthma patient
अस्थमा

सुरक्षित रहने के लिए और क्या करें?
यह बात तो साफ हो चुकी है कि जिन्हें पहले से सांस की समस्या हो, उनका शरीर वायरस संक्रमण से लड़ने में कमजोर साबित हो सकता है। डॉयचे वेले की रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की म्यूकोसा पहले से कमजोर होने के कारण यह खतरा होता है। लंग स्पेशलिस्ट रायनाल्ड फिशर बताते हैं कि अस्थमा के मरीजों में उनके म्यूकोसा में एलर्जी के कारण होने वाला अक्सर इंफ्लेमेशन दिखता है, लेकिन वह निमोनिया का रूप नहीं होता। कई बार अन्य वायरस या बैक्टीरिया भी फेफड़े में परेशानी पैदा करते हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि अस्थमा के मरीजों के लिए पहले से ही इंफ्लुएंजा और न्यूमोकॉक्कल वैक्सीन लगवाना अच्छा होता है। अस्थमा के मरीजों को इस दौर में फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ  हाइजीन का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed