दाद, खाज या खुजली एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है। यह हाथ, पैर, गर्दन या अंदरुनी अंगों में कहीं भी हो सकता है। दिखने में यह किसी जख्म की तरह होता है और लाल या ब्राउन रंग में हमारी त्वचा से उभरा हुआ दिखता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। यह छोटा सा भी हो और खुजली कर दी जाए तो यह तेजी से फैलने लगता है। ज्यादा बढ़ जाने पर इसमें फुंसी हो जाती है, जिसमें पस भर जाता है। इसे नजरअंदाज किया तो यह बड़ा, जिद्दी और गंभीर हो सकता है। इसलिए जरूरत है कि इसे जल्दी खत्म किया जाए। इसके लिए कई तरह की लगाने वाली दवा आती है, लेकिन घर में भी इसका रामबाण उपचार हो सकता है।
{"_id":"5f25bcd46995c1126e26cc46","slug":"home-remedies-for-ringworm-eczema-itching-treatment-with-this-flower-in-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाद-खाज-खुजली की समस्या से हैं परेशान, इस घरेलू नुस्खे से सात दिन में मिट जाएगा नामो-निशान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दाद-खाज-खुजली की समस्या से हैं परेशान, इस घरेलू नुस्खे से सात दिन में मिट जाएगा नामो-निशान
Thu, 22 Oct 2020 05:36 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ringworm: दाद की समस्या
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाद की समस्या
- फोटो : Pixabay
दरअसल, दाद की समस्या आम बात है और कई बार यह जल्दी ठीक भी हो जाता है। लेकिन फिर दोबारा हो जाता है। इसके लिए बाजार में कई तरह की क्रीम आती है, जो पांच से सात दिन में दाद ठीक करने का दावा तो करती है, लेकिन अक्सर ये दावे गलत साबित होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में। दरअसल, गेंदे के फूल और पत्तियां दाद की समस्या में बेहद कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में:
दाद की समस्या
- फोटो : Social Media
- गेंदे का फूल न केवल ईश्वर की पूजा और सजावट के लिए किया जाता है, बल्कि यह दाद, खाज जैसी बीमारी का रामबाण इलाज होता है। गेंदे में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय से खाज-खुजली की समस्या है तो उसमें यह नुस्खा बड़े काम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदे के फूल
- फोटो : अमर उजाला
कैसे करें इस्तेमाल
- गेंदे की पत्तियों को पहले पानी में डालकर उबाल लें।
- इसे उबालने के बाद ठंडा होने छोड़ दें।
- अब आपको शरीर में जहां खुजली है, उस जगह पर इसे लगाएं।
- लगाने के थोड़ी देर बाद इसे अच्छे से साफ कर लें।
विज्ञापन
गेंदे के फूल
- फोटो : अमर उजाला
एक और तरीका है:
- गेंदे के फूल का रस निकालें।
- या इसे पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब इसे दाद प्रभावित जगह पर लगाएं।
- सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर हटा लें।
- इस नुस्खे से सात दिनों के अंदर खुजली की समस्या में असर दिखेगा।