खुद को गुड लुक रखने के लिए पुरुष हर रोज शेविंग करते हैं। रोजाना शेविंग करने से पुरुषों की स्किन रफ और रुखी हो जाती है। रफनेस से बचने के लिए पुरुष ऑफ्टर शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनके चेहरे को नमी मिल सके। लेकिन लोशन्स में अल्कोहल होने के चलते ज्यादा इस्तेमाल करने पर स्किन ड्राय और रफ हो सकती है। आइए आपको बताते हैं किस तरह घरों में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की नमी और कोमलता को बनाए रख सकते हैं।
शेविंग के बाद करें ये घरेलू उपाय, नहीं होगी ड्रायनेस पाएंगे और बेहतर लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलोवेरा
ऐलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जिससे शेविंग के कारण आए रैशेज और जलन को कम करने में मदद करता है। शेविंग के बाद ऐलोवेरा के जेल को निकालकर चेहरे पर पूरी तरह से लगा लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी।
केला
केले में मौजूद मिनरल्स स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। शेविंग के बाद स्किन की रफनेस और ड्रायनेस दूर हो जाती है। इसके लिए आप केले को मैश करके उससे अपने चेहरे पर मसाज करें। फिर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
काली चाय
काली चाय शेविंग के बाद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद टैनिक एसिड स्किन को जलन और लाल पड़ने से बचाता है। त्वचार की खुजली और जलन को दूर करता है। ठंडी काली चाय को स्किन पर कॉटन से लगाएं या टी बैग भिगोकर चेहरे पर मसाज करें।
हल्दी का पानी
ये एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है। शेविंग के बाद कटने, छिलने व जलन से राहत मिलती है? शेविंग के बाद इसे स्किन में लगाने से स्किन में ग्लो आता है। इसके लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी घोलकर कॉटन की सहायता से फेस पर लगाएं।
नोटः ध्यान रखें यदि आप किसी त्वचा संबंधी बीमारी से जूझ रहें हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।