फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Warning Sign: हाई ब्लड प्रेशर के इन लक्षणों से अधिकतर लोग रहते हैं अनजान, ऐसे संकेतों को बिल्कुल न करें इग्नोर

Sat, 23 Nov 2024 03:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Nov 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
High blood pressure two unusual signs what happened in body due to hypertension
रक्तचाप की समस्या - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर बढ़े रहने को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता है, इससे सबसे ज्यादा खतरा हृदय स्वास्थ्य को रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है उनमें हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक होने का जोखिम अधिक होता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है, भले ही आपकी उम्र कम है और आपको पहले ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं रही है। डॉक्टर कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करते रहना और इसके लक्षणों पर ध्यान देते रहना सभी के लिए जरूरी है।



डॉक्टर कहते हैं, कई ऐसी स्थितियां हैं जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाली हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना, तंबाकू या शराब का सेवन, अक्सर तनाव लेते रहना रक्तचाप को बढ़ाने वाली स्थितियां हैं। इसके अलावा कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे किडनी की समस्या, मधुमेह और स्लीप एपनिया के शिकार लोगों में भी इसका जोखिम देखा जाता रहा है।

ब्लड प्रेशर के कई लक्षण ऐसे हैं जिससे आमतौर पर हम में से अधिकतर लोग अनजान होते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

High blood pressure two unusual signs what happened in body due to hypertension
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर क्या होता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने का शरीर पर कई प्रकार से असर हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है। कई मामलों में हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में कोई लक्षण नहीं होते। वहीं जिन लोगों को अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है उनको कुछ तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के कारण सिरदर्द और सीने में दर्द, चक्कर आना, मतली और उल्टी, धुंधला दिखाई देना, सुन्नता या कमजोरी, नाक से खून आने की समस्या होना आम है। इसके अलावा भी कुछ संकेत हैं जिसपर सभी लोगों को ध्यान देते रहना चाहिए। 

High blood pressure two unusual signs what happened in body due to hypertension
सांस की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

सांस लेने में तकलीफ होना

सांस की तकलीफ का अनुभव करना, विशेष रूप से शारीरिक गतिविधि के दौरान बहुत आम है। हालांकि अगर आपको अक्सर ये दिक्कत होती रहती है, यहां तक कि आराम करते समय भी अगर आपका सांस फूलते रहता है तो ये उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। सर्दियों के दिनों में ठंडी हवा के कारण वायुमार्ग संकुचित हो जाती है। इसके कारण उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों के लिए सांस लेना अधिक हो सकता है। यदि आप असामान्य रूप से सांस फूलने की दिक्कत महसूस करते रहते हैं तो अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
High blood pressure two unusual signs what happened in body due to hypertension
नाक से खून आने की समस्या - फोटो : freepik.com

नाक से खून आना

नाक या मुंह पर चोट लगने के कारण नाक से खून आने की दिक्कत हो सकती है हालांकि अगर आपको बिना किसी कारण के नाक से खून आ रहा है तो ये उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। खासकर सर्दियों में शुष्क और ठंडी हवा के कारण नाक की झिल्लियों के भंगुर होने का खतरा रहता जिससे आपको रक्तस्राव हो सकता है। जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है उनमें भी इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। 

विज्ञापन
High blood pressure two unusual signs what happened in body due to hypertension
आंखों की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

धुंधला दिखने की दिक्कत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि जिन लोगों का रक्तचाप 180/120 या उससे अधिक हो जाता है, उन्हें दृष्टि में बदलाव जैसे कि धुंधलापन का अनुभव हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई होने से आंखों के भीतर छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। लंबे समय से बने रहने वाली इस समस्या के कारण आपको धुंधला दिखाई देने और आंखों से संबंधित कई तरह की अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बताया कि उच्च रक्तचाप से जूझ रहे कुछ लोगों में दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।


-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed