फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: अदरक से लेकर नीलगिरी तक, आर्थराइटिस के दर्द से राहत के लिए इन घरेलू नुस्खों का करें प्रयोग

Fri, 25 Feb 2022 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Feb 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Herbs to Fight Arthritis Pain, home remedies for arthritis in hindi
आर्थराइटिस की समस्या को कैसे कम करें? - फोटो : iStock

जीवनशैली में गड़बड़ी और लोगों में समय के साथ कम होती शारीरिक सक्रियता के कारण आर्थराइटिस (गठिया) की समस्या बढ़ती जा रही है। गठिया की समस्या के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन आ जाती है जिसके कारण चलना या उठना भी मुश्किलों भरा काम बन जाता है। वजन बढ़ने या शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण गठिया की समस्या पैदा हो सकती है। आमतौर पर इलाज के माध्यम से इस रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने और दर्द से आराम दिलाने की कोशिश की जाती है। एक समय तक गठिया को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत माना जाता रहा था हालांकि अब कम उम्र के लोगों में भी इस तरह की समस्याओं का निदान किया जा रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गठिया के लक्षणों को कम करने के लिए वैसे तो कई प्रकार की दवाइयों को प्रयोग में लाया जाता है। हालांकि कुछ घरेलू उपचार विधियों को भी प्रयोग में लाकर इस समस्या से राहत पाया जा सकता है। कई सारी घरेलू औषधियों के ऐसे औषधीय गुणों के बारे में पता चलता है जो गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ आसान लेकिन अत्यंत प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

Herbs to Fight Arthritis Pain, home remedies for arthritis in hindi
यूकेलिप्टस है कारगर औषधि - फोटो : Getty Images

नीलगिरी के औषधीय गुण बनाते हैं इसे खास
गठिया से संबंधित लक्षणों को कम करने में नीलगिरी को कारगर औषधि माना जाता है। आसानी से उपलब्ध नीलगिरी का वर्षों से कई प्रकार की स्वास्थ्य स्थितियों को ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। नीलगिरी के पत्तों के अर्क गठिया के दर्द को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। नीलगिरी की पत्तियों में टैनिन होता है, जो गठिया से संबंधित सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। नीलगिरी के तेल को भी जोड़ों पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

Herbs to Fight Arthritis Pain, home remedies for arthritis in hindi
अदरक में होती है सूजन कम करने की शक्ति - फोटो : Pixabay

अदरक है गठिया का प्रभावी घरेलू उपचार
क्या आप जानते हैं कि अदरक भी गठिया की समस्या में आपके लिए काफी मददगार हो सकता है? अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर खाना पकाने में किया जाता है, हालांकि अध्ययनों में इसके औषधीय फायदों के बारे में भी पता चलता है। अदरक में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया के सूजन और दर्द से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि अदरक नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) का विकल्प भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Herbs to Fight Arthritis Pain, home remedies for arthritis in hindi
बड़े काम की है हल्दी - फोटो : Pixabay

हल्दी से कम होता है सूजन-दर्द
हल्दी को वर्षों से दर्द से राहत दिलाने वाली औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है। हल्दी के मुख्य घटक, करक्यूमिन में एंटी-इफ्लामेटरी गुण होते हैं। लंबे समय से पारंपरिक आयुर्वेदिक और चीनी चिकित्सा में दर्द को कम करने के लिए हल्दी को प्रयोग में लाया जाता रहा है। भोजन के माध्यम से हल्दी का सेवन सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्याज के साथ हल्दी को पीसकर दर्द वाले स्थान पर रखने से भी सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।  


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed