फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ये पांच लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक के संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Thu, 02 Sep 2021 12:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
sidharth shukla death Heart attack Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
हार्ट अटैक के लक्षण - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Sandeep Khasa 



डॉ. संदीप खासा 
कार्डियोलॉजिस्ट,
 उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल (पानीपत) 
डिग्री - एम.बी.बी.एस


बिग बॉस 13 के विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 40 साल के थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हृदय रोग बहुत ही घातक बीमारी है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों-लाखों लोग मारे जाते हैं। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग, अधिक वजन वाले, डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है और ऐसे में हार्ट अटैक की समस्या भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

sidharth shukla death Heart attack Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीने में बेचैनी 

  • यह हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है। अगर आपको हार्ट ब्लॉकेज हो रहा है या दिल का दौरा पड़ रहा है, तो आपकी छाती में दर्द, जकड़न या दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि हर किसी में इसका अनुभव अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों को महसूस होता है कि उनके सीने पर ऊपर कोई हाथी बैठ गया है, तो वहीं कुछ लोगों को छाती में कुछ चुभोने या जलन जैसा महसूस होता है।
sidharth shukla death Heart attack Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोगों में हार्ट अटैक के दौरान जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। यहां तक कि लोगों को उल्टी भी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस प्रकार के लक्षण अधिक दिखने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla death Heart attack Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बांह में दर्द 

  • यह भी हार्ट अटैक के ही लक्षणों में से एक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दर्द लगभग हमेशा छाती से शुरू होता है और बाहर की ओर बढ़ता है। लेकिन कुछ ऐसे मरीज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से हाथ में दर्द है और बाद में वह हार्ट अटैक के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
sidharth shukla death Heart attack Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चक्कर आना 

  • चक्कर आने की समस्या हो सकता है कि काफी देर तक भूखे-प्यासे रहने की वजह से हो रही हो, लेकिन अगर आप अचानक से अस्थिर महसूस करने लगते हैं और सीने में तकलीफ या सांस लेने में दिक्कत होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका रक्तचाप कम हो गया हो, क्योंकि आपका दिल उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं है, जैसा पहले था। ऐसे में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed