फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: हार्ट अटैक से मौत का खतरा कम करती हैं ये चार चीजें, जरूर करें इनका सेवन

Wed, 14 Apr 2021 02:42 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
heart attack prevention foods four things that reduces the risk of death from heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by S.C. Tiwari 



डॉ. एस. सी. तिवारी 
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस 

हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है, जिसके मामले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ साल पहले तक दिल की बीमारी को अक्सर बुजुर्गों से जोड़ कर देखा जाता था, लेकिन अब यह बीमारी युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। अमेरिका के एक रिसर्च जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 तक भारत में 6.2 करोड़ लोगों को दिल की बीमारी हुई और उसमें से करीब 2.3 करोड़ लोगों की उम्र 40 साल से कम थी। यह वाकई चौंकाने वाली रिपोर्ट है। इसलिए इससे सतर्क रहने की जरूरत है और जब भी सीने में कभी दर्द हो तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए, बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से हार्ट अटैक से मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।  

heart attack prevention foods four things that reduces the risk of death from heart attack
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हमेशा गर्म पेय पदार्थो का करें सेवन 

  • हार्ट अटैक से मौत का खतरा कम करने के लिए हमेशा गर्म पेय पदार्थो का सेवन करें। आप हल्दी वाला दूध, बादाम का दूध, आयुर्वेदिक चाय, और गर्म नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। ये सब आपके दिल के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में गर्म पेय पदार्थों का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इनका सेवन करें। 
heart attack prevention foods four things that reduces the risk of death from heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनार के जूस का करें सेवन 

  • अनार का जूस अच्छी त्वचा और बालों के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य और त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। अनार का जूस दिल के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हार्ट अटैक से मौत के खतरे को कम कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heart attack prevention foods four things that reduces the risk of death from heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन व अदरक का सेवन करें 

  • लहसुन और अदरक को गुणों की खान कहा जाता है। ये एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक्स गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये हार्ट अटैक से मौत के खतरे को भी कम करते हैं।  
विज्ञापन
heart attack prevention foods four things that reduces the risk of death from heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब के सिरके का करें सेवन 

  • सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ सेहत बल्कि खूबसूरती बढ़ाने और वजन कम करने में भी सहायक है। अगर आप सेब के सिरके का एक चम्मच खाना खाने से पहले एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करें, तो हार्ट अटैक से मौत के खतरे को भी कम कर सकते हैं। 

नोट: डॉ. एस. सी. तिवारी अत्यधिक योग्य और अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed