बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के एक मैच के दौरान सीने में दर्द होने और असहजता हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक बाएं हाथ के बल्लेबाज की हालत अभी गंभीर है। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें सीने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Alert: पिता के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे की हार्ट अटैक से मौत; हृदय के स्वास्थ्य को लेकर आप कितने सावधान?
उत्तर प्रदेश से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं जिसने लोगों को काफी डरा दिया है। एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि कम उम्र में ही लोग इस जानलेवा स्थिति का कैसे शिकार होते जा रहे हैं? हृदय रोग और हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहां एक युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसे हार्ट अटैक हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पिता और बेटे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कानपुर निवासी लईक अहमद की तबीयत खराब होने के बाद 20 मार्च को एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। बेटा अतीक अपने पिता के पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।
- दूसरा मामला बुलंदशहर जिले का है, जहां रविवार को सुबह की सैर पर निकले राष्ट्रीय लोक दल के 28 वर्षीय कार्यकर्ता की भी कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में अमित चौधरी नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह असहज महसूस करता है और गिर जाता है। खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने हार्ट से मौत की पुष्टि की है।
क्यों बढ़ रहे हैं कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले?
अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अरविंद सिन्हा बताते हैं, हार्ट अटैक वैसे तो किसी को भी हो सकता है पर हाल के दिनों में युवाओं में इसके मामले काफी तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं। आनुवंशिक स्थितियों के अलावा कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण 40 से कम उम्र के लोग बड़ी संख्या में हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं।
हृदय स्वास्थ्य को लेकर आप कितने सावधान?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने हार्ट हेल्थ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। भले ही आपकी उम्र कम है फिर भी आपको हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है।
- हृदय स्वास्थ्य को लेकर जो सावधानियां सबसे ज्यादा जरूरी हैं उनमें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और तनाव के स्तर को कंट्रोल रखना है।
- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सीधे तौर पर हार्ट अटैक और इससे संबंधित समस्याओं का कारण बनती हैं। खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसी तरह तनाव की स्थिति ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाली हो सकती है, यही कारण है कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेस को कंट्रोल रखना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।