फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Diet Plan: बदलते मौसम में खानपान भी बदलें, बच्चों से बुजुर्गों तक को दें ऐसा आहार

Wed, 10 Apr 2024 01:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Healthy Summer Diet Plan For Kids To Older Adults Summer Food Thali
गर्मियों में उम्र के मुताबिक आहार - फोटो : istock

अंशु चौहान (आहार विशेषज्ञ)



आप एक मां, पत्नी और बहू हैं। सब की सेहत का ख्याल रखना आपकी ही जिम्मेदारी है और अब तो गर्मियों का आगाज भी हो गया है। ऐसे में आपको सभी की सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान में भी बदलाव करने होंगे, लेकिन कैसे?

जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन आता है, अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए सभी को इस समय अपने खान-पान में जरूरी बदलाव करने चाहिए। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसे में दिनचर्या में व्यायाम और आहार में पोषक तत्वों को शामिल करके आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं।

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। आपको सीजनल डाइट फॉलो करनी चाहिए, क्योंकि इसमें सेहत को फायदा पहुंचाने वाले विटामिन, मिनरल, एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शामिल होते हैं। इसके अलावा सीजनल फूड्स में शरीर की प्राकृतिक सफाई और उपचार करने की क्षमता भी होती है। डिब्बाबंद फूड सामग्री का सेवन हमेशा ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए अपने आहार में ताजा एवं घर पर बने खाद्य पदार्थों को शामिल करें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। इसके साथ ही कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखें।

Healthy Summer Diet Plan For Kids To Older Adults Summer Food Thali
Summer Diet Plan - फोटो : Istock

हाइड्रेटेड रहने की जरूरत

गर्मियों में उच्च तापमान के कारण हमारे शरीर से पानी अधिक मात्रा में निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सही खान-पान से जल की आपूर्ति को बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए आप तरल पदार्थों में नींबू की शिकंजी, लस्सी, ठंडाई, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत आदि का सेवन करें। घर में बने ये पेय आपके शरीर में विटामिन्स का उचित स्तर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा आप घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें और अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

Healthy Summer Diet Plan For Kids To Older Adults Summer Food Thali
फल-सब्जियों का सेवन - फोटो : iStock

फल-सब्जियों का सेवन

गर्मियों के भोजन में पोषक तत्वों की अधिक मात्रा आपको मिलनी चाहिए। इससे शरीर को सही पोषण मिलता है और आप स्वस्थ रहती हैं। आमतौर पर गर्मियों में फल और सब्जियों की आपूर्ति बढ़ जाती है, जो विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होती हैं। गर्मियों में हमें अधिक पानी की जरूरत होती है और फल एवं सब्जियां भी इस जरूरत की भरपूर आपूर्ति करती हैं। इसलिए इस मौसम में अधिक फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फलों में तरबूज, ककड़ी, केला, संतरा, आम और नारियल पानी का सेवन अच्छा रहता है। वहीं, सब्जियों में टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च आदि शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही जरूरी पोषण तत्व भी प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Summer Diet Plan For Kids To Older Adults Summer Food Thali
ऊर्जा की आहार योजना - फोटो : सोशल मीडिया

ऊर्जा की आहार योजना

गर्मियों में हमें अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, ताकि हम अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा कर सकें। इसके लिए ऊर्जावान पेय और संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी है। बेहतर है कि दिन भर के आहार को समय अनुसार भागों में बांट लें और उचित समय पर भोजन ग्रहण करें, जिससे आपको आवश्यकतानुसार दिन भर पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहेगी। यह आहार योजना आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखती है।

ज्वार, जौ और रागी जैसे मोटे अनाज ऊर्जावान और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में उपयोगी हैं। इनमें रागी और जौ गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं। इन अनाजों में विटामिन्स, पॉलीफेनॉल, फाइटोकेमिकल्स जैसे महत्वपूर्ण यौगिक और डाइट्री फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जो ब्लड शुगर के लिए आदर्श माना जाता है।

चने को भले ही मोटे अनाज की श्रेणी में नहीं रखा जाता, लेकिन यह मोटे अनाज की श्रेणी में ही माना जाता है। चने या सत्तू का सेवन शरीर को ठंडा रखता है। इस तरह ये अनाज कई बीमारियों से शरीर का बचाव कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने में सहयोग देते हैं, इसलिए आप गर्मियों में इनका सेवन करती रहें।

विज्ञापन
Healthy Summer Diet Plan For Kids To Older Adults Summer Food Thali
Milk - फोटो : Pixabay

दूध से बनी चीजें

गर्मियों में ठंडा दूध और दूध से बनी चीजें, जैसे कि दही, छाछ, लस्सी का सेवन जरूर करती रहें। ये आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोगों पर ज्यादा बुरा असर होता है। तेज धूप से शरीर में पानी और नमक की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकावट और लो ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां हो जाती हैं।

गर्मियों में हर उम्र वर्ग के लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि तापमान और गर्मी बढ़ने से हमारा शरीर तनाव में चला जाता है, जो कि चिड़चिड़ेपन, अनिद्रा, स्किन सेंसिटिविटी और विटामिन-मिनरल की कमी को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए आपको विभिन्न उम्र वर्ग के लोगों के आहार में क्या परिवर्तन करने चाहिए, इसके बारे में पूरी तरह पता होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed