फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

Wed, 20 Aug 2025 06:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 20 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

लिवर हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन में मदद करता है। आइए इस लेख में चार ऐसे ड्रिंक के बारे में जानते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन
Healthy Liver Tips Drinks to Keep Your Liver Clean and Disease-Free
लिवर - फोटो : Freepik.com

Healthy Liver Drinks: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, भोजन को पचाने और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। हालांकि हमारी अनहेल्दी जीवनशैली, खराब खान-पान और शराब के अत्यधिक सेवन से लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अपने लिवर को स्वस्थ रखना एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी है। 



अच्छी बात यह है कि हम अपने दिनचर्या में कुछ आसान से बदलाव करके अपने लिवर को स्वस्थ्य रख सकते हैं। जी हां, कुछ खास तरह के ड्रिक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करके न सिर्फ अपने लिवर को डिटॉक्स रख सकते हैं, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Healthy Liver Tips Drinks to Keep Your Liver Clean and Disease-Free
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

नींबू पानी
सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करना लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह लिवर में एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह एक सरल और प्रभावी तरीका है।

ये भी पढ़ें- Stress: अधिक मानसिक तनाव लेने से शरीर में होते हैं नकारात्मक बदलाव, कहीं आप भी न कर रहें ये गलतियां

Healthy Liver Tips Drinks to Keep Your Liver Clean and Disease-Free
चाय - फोटो : Freepik.com

ग्रीन टी
ग्रीन टी अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, विशेष रूप से कैटेचिन्स के लिए जानी जाती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में फैट जमा होने से रोकते हैं और लिवर में सूजन को कम करते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चार चीजें, वरना बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Liver Tips Drinks to Keep Your Liver Clean and Disease-Free
green tea new - फोटो : Freepik

माचा
माचा एक विशेष प्रकार की ग्रीन टी है, जिसमें कैटेचिन्स और क्लोरोफिल की मात्रा बहुत अधिक होती है। माचा का सेवन लिवर को डिटॉक्स करने में बहुत प्रभावी होता है। यह लिवर के एंजाइमों को सक्रिय करता है और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। माचा लिवर के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है।

विज्ञापन
Healthy Liver Tips Drinks to Keep Your Liver Clean and Disease-Free
अनार - फोटो : freepik.com
अनार का जूस
अनार का जूस पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये दोनों ही लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और लिवर को क्षति से बचाते हैं। अनार का जूस लिवर में सूजन को भी कम करने में मदद करता है, जिससे लिवर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed