फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पाचन को बेहतर और मजबूत बनाती हैं ये चीजें, रोजाना जरूर करें सेवन

Mon, 06 Sep 2021 01:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Healthy diet for better and stronger digestive health in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र का बेहतर और मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। पाचन तंत्र असल में भोजन को पचाने का काम करता है। वो कहते हैं न कि अधिकतर बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती है, इसलिए पेट को सही रखना जरूरी है। हालांकि आजकल लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर रही है। आप क्या खाते हैं, कितना खाते हैं, पानी कितना पीते हैं, यानी स्वस्थ आहार से लेकर नियमित रूप से किए जाने वाले व्यायाम का असर सीधे पाचन तंत्र पर पड़ता है। अगर पाचन तंत्र कमजोर हुआ, तो शरीर तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसलिए लोग इसे मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आते हैं। आइए जानते हैं पाचन को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करने की जरूरत है? 

Healthy diet for better and stronger digestive health in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइबर युक्त आहार लें 

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र तो सही रहता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा साबुत अनाज, फलियां, फल (नाशपाती, सेब, स्ट्रॉबेरी आदि) और फाइबर से भरपूर सब्जियां (ब्रोकली, गाजर, चुकंदर आदि) खाना शुरू करें। 
Healthy diet for better and stronger digestive health in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

निश्चित समय पर भोजन करें 

  • अगर पाचन तंत्र को सही रखना है, तो आपको निश्चित समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर और रात का खाना, हर चीज के लिए आपको एक निश्चित समय का निर्धारण करना होगा। इसके अलावा उचित मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। इससे पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy diet for better and stronger digestive health in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यायाम करें 

  • नियमित रूप से व्यायाम आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इससे न सिर्फ वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है, बल्कि पाचन क्रिया भी सही बनी रहती है। इसलिए आपको अपने काम से समय निकालकर रोजाना कुछ देर व्यायाम करना चाहिए। 
विज्ञापन
Healthy diet for better and stronger digestive health in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब और तनाव से बनाएं दूरी 

  • शराब, कैफीन और धूम्रपान पाचन तंत्र पर बुरा असर डालते हैं। अगर आपको अपने पाचन तंत्र को सही बनाए रखना है तो इन चीजों से दूरी बनानी होगी। इसके अलावा तनाव और चिंता भी पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। इसलिए जितना हो सके आप खुद को तनाव मुक्त रखें। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed