{"_id":"6a8bc42f264f6630840c4f11","slug":"healthy-diet-chart-for-diabetic-patient-in-hindi-sugar-patient-diet-chart-in-hindi-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diabetes Diet Chart: डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट चार्ट, यहां जानें सुबह से रात तक क्या खाएं और क्या नहीं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Diabetes Diet Chart: डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट चार्ट, यहां जानें सुबह से रात तक क्या खाएं और क्या नहीं
Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
सार
Diet Chart for Diabetic Patients: अगर आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो उसके लिए यहां हम आपको एक डाइट चार्ट देंगे, जो आपके बेहद काम का होने वाला है।
विज्ञापन
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट
- फोटो : AI
Diet Chart for Diabetic Patients: डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए दवा के साथ सही खान-पान बेहद जरूरी माना जाता है। रोजाना क्या खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किस समय खाना है, इन बातों का ध्यान रखना डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट
- फोटो : AI
डायबिटीज मरीज सुबह क्या खाएं?
सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता किया जा सकता है। चार्ट में दलिया, अंकुरित अनाज, चीला, मूंग दाल चीला और बेसन चीला जैसे विकल्प बताए गए हैं। सीमित मात्रा में अंडा भी लिया जा सकता है।
इन चीजों से बचें: पूरी, पराठा, कचौरी, मीठे बिस्किट, ज्यादा चीनी वाली चाय और मीठे सीरियल।

मध्य-सुबह क्या खाएं?
सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच एक फल लिया जा सकता है। सेब, अमरूद, पपीता या नाशपाती जैसे फल विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ थोड़ी मात्रा में अंकुरित मूंग या चना लिया जा सकता है। फलों का जूस लेने की बजाय पूरा फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

दोपहर के खाने में क्या लें?
दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भोजन में 1-2 मल्टीग्रेन रोटी या सीमित मात्रा में ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जी और सलाद शामिल किया जा सकता है। बिना चीनी का छाछ या दही भी लिया जा सकता है।
दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भोजन में 1-2 मल्टीग्रेन रोटी या सीमित मात्रा में ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जी और सलाद शामिल किया जा सकता है। बिना चीनी का छाछ या दही भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट
- फोटो : AI
शाम के नाश्ते में क्या खाएं?
शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच भुना चना, मखाना, मूंग स्प्राउट्स या बिना चीनी की ग्रीन टी जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं। समोसा, पकौड़ा, कचौरी, मीठी चाय और ज्यादा बिस्किट से बचना बेहतर है।
शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच भुना चना, मखाना, मूंग स्प्राउट्स या बिना चीनी की ग्रीन टी जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं। समोसा, पकौड़ा, कचौरी, मीठी चाय और ज्यादा बिस्किट से बचना बेहतर है।