फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: बुखार, खांसी और जुकाम, इन तीनों में जल्द मिलेगा आराम, बस इन चार चीजों का करें सेवन

Wed, 10 Nov 2021 05:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Nov 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
health tips these four foods good for fever cold and cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

व्यक्ति जब स्वस्थ होता है, तब तो सबकुछ ठीक होता है। लेकिन जैसे ही वो किसी बीमारी की चपेट में आ जाता है तो फिर कई तरह की दिक्कतें शुरु हो जाती हैं। ऐसे में कई तरह की दवाओं और एक लंबे इलाज की जरूरत होती है। जैसे- बुखार, खांसी और जुकाम में ही देख लीजिए। जब हमारी नाक बंद हो, तो इसका असर हमारे सामने सिरदर्द के रूप में भी आता है। वहीं, खांसी होने की वजह से हमारे गले में तेज दर्द और जलन जैसी स्थिति भी होती है। वहीं, जब हम बुखार की चपेट में आते हैं, तो हमारा सिर तेज दर्द करता है, शरीर तपने लगता है, ठंड लगने लगती है और कई बार उल्टी जैसी स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में जरूरी है कि एक बेहतर इलाज लिया जाए। इसलिए हम आपको इनके कुछ घरेलू इलाज के बारे में भी बता रहे हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

health tips these four foods good for fever cold and cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी के दाने

  • आपको करना ये है कि एक पानी के गिलास में मेथी के कुछ दाने डालकर रातभर के लिए रख देना है। इसके बाद सुबह इस पानी को दानों से अलग कर लें और फिर थोड़ी-थोड़ी देर बाद इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
health tips these four foods good for fever cold and cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दालचीनी

  • आपको करना ये है कि एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाना चाहिए और साथ ही आप दो-चार इलायची भी डाल सकते हैं। इसके बाद आपको इसे उबाल लेना है और फिर इसका सेवन करना है। ऐसा करने से खांसी, जुकाम जैसी दिक्कतों में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips these four foods good for fever cold and cough
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी के पत्ते

  • आपको करना ये है कि 10 तुलसी के पत्तों का सेवन करना है। इसके लिए आपको एक लीटर पानी में ये 10 तुलसी के पत्ते और एक चम्मच लौंग पाउडर डालना है। फिर इसे उबाल लेना है और लगभग दो-दो घंटे के अंतराल पर इसका सेवन करना है।
विज्ञापन
health tips these four foods good for fever cold and cough
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • आपको करना ये है कि लहसुन की दो कलियां लेनी हैं और फिर इसे थोड़े से ऑलिव ऑयल में मिलाकर गर्म कर लें। इसके बाद इससे अपने पैरों के तलों की मसाज करें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप कच्चे लहसुन को शहद के साथ खा भी सकते हैं।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed