फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्थराइटिस के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये 3 घरेलू उपाय दे सकते हैं राहत

Tue, 13 Jul 2021 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Jul 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Health tips These are the symptoms and home remedies of Arthritis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

आज के दौर में कई तरह की बीमारियां हमारे आसपास मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बनाने के लिए तैयार रहती हैं। वहीं, कई आम समस्याएं हैं जिनका शिकार लगभग हर दूसरा व्यक्ति है। ऐसी है एक समस्या है गठिया या अर्थराइटिस, जिसकी चपेट में काफी लोग आ रहे हैं। बुजुर्गों के अलावा अब युवा और बच्चों में भी इसकी दिक्कतें देखी जा रही हैं। दरअसल, जब शरीर में यूरिक एसिड ठीक से नहीं बन पाता है, तब गठिया रोग होता है। वहीं, शरीर में दर्द होने से लेकर जोड़ों में दर्द होने तक इसके कई लक्षण भी हैं, जिन्हें हमें कभी भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। आयुर्वेद में इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताए गए हैं, तो चलिए आपको अर्थराइटिस के लक्षणों और कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। हो सकता है कि ये शायद आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips These are the symptoms and home remedies of Arthritis
अर्थराइटिस का दर्द - फोटो : pixabay

अर्थराइटिस के ये हैं लक्षण:-

-थकान होना
-जोड़ों में अकड़न होना
-जोड़ो में दर्द होना
-हल्का बुखार आना
-भूख न लगना
-आंखों और मुंह का सूखना
-शरीर में गांठ बनना आदि।

Health tips These are the symptoms and home remedies of Arthritis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे:-

अदरक आ सकता है काम

  • अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं, अदरक प्रोस्टाग्लैंडीन के सतर को कम करके गठिया की समस्या में आराम दे सकता है। इसलिए आप इस समस्या के दौरान अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These are the symptoms and home remedies of Arthritis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी कर सकती है मदद

  • भारतीय रसोइयों में हल्दी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, और इसका काफी इस्तेमाल भी किया जाता है। गठिया की समस्या से निजात पाने में ये हल्दी आपकी मदद कर सकती है। इसमें करक्यूमिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम देने का काम कर सकता है।
विज्ञापन
Health tips These are the symptoms and home remedies of Arthritis
मुलेठी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मुलेठी का कर सकते हैं इस्तेमाल

  • मुलेठी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गठिया की समस्या में राहत देने का काम कर सकते हैं। मुलेठी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को मजबत बनाने में, संक्रमण से बचाने में, गले को साफ करने जैसी कई समस्याओं में आराम देने का काम कर सकती है। आयुर्वेद में मुलेठी को काफी फायदेमंद माना जाता है।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed