फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएमए ने चेताया: आपकी जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, जानें कोरोना की तीसरी लहर से बचने के उपाय

Tue, 13 Jul 2021 03:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Jul 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update According to the Indian Medical Association the third wave of corona is sure to come keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी से लेकर ऑक्सीजन की साफ किल्लत देखी गई। वहीं, इस वायरस ने जहां एक तरफ काफी लोगों को संक्रमित किया, तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस ने काफी लोगों की जान ली और अब भी इसका कहर जारी है। वहीं, भले ही मौजूदा समय में देश के अंदर कोरोना के केस कम आ रहे हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। बल्कि इसकी तीसरी लहर आने की आशंका पहले ही विशेषज्ञ दे चुके हैं। कोरोना की इस तीसरी लहर को बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इन सबके बीच डॉक्टर्स के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमए के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर निश्चित है। तो चलिए जानते हैं आईएमए ने क्या बातें कहीं और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

Coronavirus update According to the Indian Medical Association the third wave of corona is sure to come keep these things in mind
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य सरकारों को उनके राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों और राज्य के अंदर के लोगों की होने वाली भीड़ को काबू करने के लिए कहा है। आईएमए ने कहा कि पर्यटन, धार्मिक उत्साह और तीर्थ यात्राएं जरूरी हैं, लेकिन इनके लिए कुछ और महीनों या समय का इंतजार किया जा सकता है। यही नहीं, जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, ऐसे लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने की इजाजत देने की वजह से ये लोग कोरोना की तीसरी लहर में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

Coronavirus update According to the Indian Medical Association the third wave of corona is sure to come keep these things in mind
tourist shimla - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आईएमए ने कहा कि महामारी के इतिहास को देखते हुए कोरोना वायरस की तीसरी लहर निश्चित है और इसे रोका नहीं जा सकता। गौरतलब, है कि हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, कई तरह के धार्मिक या अन्य तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं और कई लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भी नहीं देखा जा रहा है। ये सभी चीजें चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update According to the Indian Medical Association the third wave of corona is sure to come keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन बातों का रखें ध्यान:-

मास्क पहनें

  • कोरोना की शुरुआत से ही एक बात कही जा रही है कि हर किसी को मास्क जरूर पहनना चाहिए, लेकिन अब भी कई लोग इसमें लापरवाही कर रहे हैं। आप खुद भी मास्क पहनें, बच्चों को पहनाए, अपने आसपास के लोगों को कहें, ऐसा मास्क पहनें जो आपके चेहरे पर पूरी तरह बैठे और समय-समय पर मास्क को बदलते रहें आदि।
विज्ञापन
Coronavirus update According to the Indian Medical Association the third wave of corona is sure to come keep these things in mind
बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक दूरी जरूरी

  • अगर आप तीसरी लहर को रोकना चाहते हैं, खुद को और अपनों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। कहीं घूमने जा रहे हैं, दफ्तर में, दुकानों में और मॉल में आदि उचित दूरी का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed