फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर की समस्या से हैं परेशान, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें

Fri, 11 Dec 2020 04:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi five best foods for liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे शरीर के वैसे तो सभी अंग अपनी-अपनी जगह पर बेहद जरूरी हैं, लेकिन बात जब लिवर की आती है तो इसे सबसे जरूरी अंगों के तौर पर माना जाता है। ऐसे में अगर आपके लिवर में कोई दिक्कत है या आप लिवर से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो फिर इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अगर लिवर साफ और मजबूत रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। इसलिए अगर आपके लिवर में किसी तरह की दिक्कत है, तो हम आपको पांच ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं।

Health tips in hindi five best foods for liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चुकंदर है फायदेमंद

  • अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्या है, तो चुकंदर आपको काफी फायदा दे सकता है। दरअसल, चुदंकर में मिनरल्स, एंडीऑक्सीडेंट और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जो कि पित्त को बेहतर बनाते हैं और साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर भी निकालते हैं। अगर आपके लिवर में किसी तरह की सूजन है, तो चुकंदर उसे दूर करने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। आप चुकंदर को सलाद के तौर पर या फिर इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं। ये दोनों ही तरीके से लिवर को फायदा पहुंचाता है।
Health tips in hindi five best foods for liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर देगा फायदा

लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर काफी फायदेमंद सब्जी है। इसमें विटामिन ए होता है, जो लिवर को कई बीमारियों से बचाता है। गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो लिवर को कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर करने के लिए गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन काफी मदद करते हैं। आप गाजर का जूस या फिर सलाद खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi five best foods for liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन की एक कली करेगी लिवर साफ

  • लहसुन आपके लिवर के लिए तो लाभदाक होता ही है, साथ ही ये पेट और आंतों को भी काफी फायदा पहुंचाता है। अगर आपको अपने लिवर को बिल्कुल ठीक रखना है, तो आपको रोजाना लहसुन की एक कली खानी चाहिए। लहसुन लिवर को डिटॉक्स करता है, और इसमें सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में लहसुन खाने से लिवर एंजाइम्स टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके अलावा लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सिटेंड गुण होते हैं, जो कि लिवर को मजबूत करते के साथ ही साफ भी करते हैं।
विज्ञापन
Health tips in hindi five best foods for liver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक-नींबू का जोड़ आएगा काम

  • लिवर को साफ रखने के लिए पालक खाना भी काफी फयदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को हेल्दी तो रखते ही हैं, साथ ही आपकी आंखों के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने में पालक इसलिए भी कारगर है, क्योंकि इसमें विटामिन ए और ग्लूटेथिओल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। वहीं, पालक के साथ ही नींबू भी लिवर को साफ रखने में काफी मदद करता है, क्योंकि इसमें डिटॉक्सिफाइंग एलिमेंट होता है। ये शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed