फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: अच्छी और गहरी नींद के लिए जरूर करें ये दो काम, घट जाता है मोटापा-डिप्रेशन का खतरा

Tue, 10 Aug 2021 08:14 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Aug 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Health Tips for Good and deep sleep reduces obesity and depression risks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


किसी भी इंसान के लिए जितना जरूरी भोजन करना और पानी पीना है, उतना ही जरूरी सोना भी है। नींद शरीर को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। अगर व्यक्ति एक अच्छी और गहरी नींद लेता है, तो इससे शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी आराम मिलता है। इसके अलावा गहरी नींद से तनाव से भी राहत मिलती है। हालांकि नींद न आना यानी अनिद्रा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस कोरोना काल में भी बड़ी संख्या में लोग इस परेशानी के शिकार हुए हैं। दरअसल, कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोग नींद न आने की समस्या का सामना कर रहे हैं। इससे कई अन्य बीमारियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद और गहरी नींद बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि एक व्यस्क को रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूरी लेनी चाहिए। 

Health Tips for Good and deep sleep reduces obesity and depression risks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त नींद लेने से मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी फायदा मिलता है और साथ ही डिप्रेशन (अवसाद) का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा अच्छी नींद आपको हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि उचित नींद स्वस्थ शरीर के लिए अति आवश्यक है। 

Health Tips for Good and deep sleep reduces obesity and depression risks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अच्छी नींद के लिए क्या करें? 

  • सोने से कम से कम दो घंटे पहले मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल बंद कर दें और टीवी भी न देखें। दरअसल, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से (खासकर रात के समय) नींद की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips for Good and deep sleep reduces obesity and depression risks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक अपनाएं 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्रीदिंग की 4-7-8 तकनीक प्रभावी तकनीक है, जो अनिद्रा से पीड़ित लोगों पर काम करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है। इसे करने के लिए मन में चार तक गिनती गिनते हुए अपने नाक से सांस लीजिए, फिर सात सेकेंड पर सांस को रोक कर रखिए और फिर आठ सेकेंड तक मुंह से सांस छोड़िए। यह तरीका अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
Health Tips for Good and deep sleep reduces obesity and depression risks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्वस्थ आहार लेना भी है जरूरी 

  • स्वस्थ आहार अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए मसालेदार या उत्तेजक खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, क्योंकि ये पेट संबंधी समस्याएं (जैसे अपच, गैस) पैदा कर सकते हैं, जिससे नींद का चक्र प्रभावित हो सकता है। इसलिए अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि रात के समय हल्का भोजन करें, जो सुपाच्य हो यानी आसानी से पच जाए। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed