फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: पाचन तंत्र को खराब कर देती हैं खाने की ये चार चीजें, फिर यहां से शुरू होता है बीमारियों का अटैक

Fri, 10 Sep 2021 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
health tips 4 food items that spoil the digestive system
पाचन तंत्र - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज के दौर में लोग घर के खाने से ज्यादा बाहर के खाने को खाना काफी पसंद करते हैं। फिर चाहे वो स्ट्रीट फूड हो या फिर किसी रेस्टोरेंट या होटल का खाना। लोग अक्सर इस बाहर के खाने का सेवन करते हैं। यहां तक कि कोरोना काल में लोग बाहर नहीं जा पा रहे थे, तो उन्होंने घर पर बाहर का खाना मंगाकर इसका सेवन किया। लेकिन हमें ये समझना चाहिए कि कई फूड्स ऐसे हैं जो हमारे पाचन तंत्र को काफी नुकसान पहुंचाकर इसे खराब करने का काम करते हैं। यही नहीं, इन चीजों को खाने की वजह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याए पैदा हो सकती हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि ऐसे कौन से फूड्स हैं, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। तो चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

health tips 4 food items that spoil the digestive system
पाचन तंत्र - फोटो : iStock

स्पाइसी खाना (मिर्च से भरा हुआ)

  • कुछ लोगों को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि हमारा खाना स्पाइसी कर देना यानी मिर्च उसमें काफी हो। लेकिन ज्यादा मात्रा में स्पाइसी भोजन का सेवन करने से भूख खत्म होती है, बुखार आ जाता है और नाक से खून निकलने जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। यही नहीं, स्पाइसी खाने का सेवन करने से कुछ लोगों को हार्ट से जुड़ी दिक्कतें तक हो जाती हैं। बवासीर से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं को ऐसे खाने का सेवन करने से बचना चाहिए।
health tips 4 food items that spoil the digestive system
पाचन तंत्र - फोटो : iStock

जिनमें फाइबर की अधिक मात्रा हो

  • फाइबर हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन तंत्र में दिक्कत, कब्ज की समस्या आदि पैदा हो सकते हैं। नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, सेब, रसभरी, केला, गाजर और पॉपकोर्न में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips 4 food items that spoil the digestive system
पाचन तंत्र - फोटो : Pixabay

खट्टे फल

  • हम ये सोचकर खट्टे फलों का सेवन कर लेते हैं कि इनसे हमें फाइबर मिलता है, लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इनमें अम्लीय तत्व काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।
विज्ञापन
health tips 4 food items that spoil the digestive system
पाचन तंत्र - फोटो : istock

तला हुआ खाना

  • कई लोगों को तला हुआ खाना जैसे- पकौड़े, ब्रेड पकोड़ा, पूड़ी और छोले भटूरे आदि खाना काफी पसंद होता है। लेकिन इस तरह के खाने से, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में तेल हो। उससे हमारे पाचन तंत्र में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed