फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: रोजाना खाएं ये दो तरह के फल और तीन तरह की सब्जियां, मिलेगी लंबी उम्र

Sat, 05 Jun 2021 08:57 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 05 Jun 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Health research Eating two servings of fruit and three servings of vegetables every day is the right mix for longevity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यह हमेशा से कहा जाता रहा है कि लंबी उम्र पाने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पहले के समय में लोग ज्यादा हेल्दी खाना खाते थे, इसलिए वो ज्यादा दिन तक जीते थे, लेकिन आज के समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल गई है। न तो लोग हेल्दी खाना ही खाते हैं और न ही एक्सरसाइज (व्यायाम) वगैरह करते हैं। इससे लंबी उम्र तो दूर, लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लंबी उम्र तक जीने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए, इसको लेकर हार्वर्ड टी. एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञों ने एक अध्ययन किया है, जिसमें बताया गया है कि रोजाना दो फलों और तीन सब्जियों की सर्विंग आपको लंबे समय तक सेहतमंद बनाए रख सकती है। वैसे कहा जाता है कि ताजा फलों और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सभी फल और सब्जियां एकसमान गुणकारी ही हों। आइए जानते हैं कि लंबी पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए... 

Health research Eating two servings of fruit and three servings of vegetables every day is the right mix for longevity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां 

  • अध्ययन के मुताबिक, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत बड़ा फायदा मिलता है। ये ऐसी सब्जियां हैं, जो विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर आदि से भरपूर होती हैं। पालक जहां हृदय, आंख, मस्तिष्क और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, तो वहीं केल का सेवन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं में फायदा पहुंचा सकती है। 
Health research Eating two servings of fruit and three servings of vegetables every day is the right mix for longevity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्रूसिफेरस सब्जियां 

  • अध्ययन के मुताबिक, लंबी उम्र के लिए क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स का सेवन काफी अच्छा रहता है। ब्रोकली में जहां विटामिन-ए, सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं ब्रसेल्स स्प्राउट विटामिन-के का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह आंतों को बेहतर कर शरीर में विटामिन-सी और आयरन की कमी पूरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health research Eating two servings of fruit and three servings of vegetables every day is the right mix for longevity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीटा कैरोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ 

  • अध्ययन के मुताबिक, लंबी उम्र के लिए बीटा कैरोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। शकरकंद, चुकंदर की पत्तियां, लेटस के पत्ते, खरबूजा, गाजर, कद्दू, खुबानी और शलजम के साग आदि में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Health research Eating two servings of fruit and three servings of vegetables every day is the right mix for longevity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खट्टे फल 

  • अध्ययन के मुताबिक, अगर लंबी उम्र चाहिए, तो नियमित रूप से खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। खट्टे फलों में मौसमी, संतरा या नारंगी, नींबू, चकोतरा, कीनू (किन्नू) आदि शामिल हैं। ये फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed