फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके अंगों पर दिखने वाले तिल का सेहत से क्या है नाता, जानें इसके पीछे का विज्ञान

Sun, 12 Apr 2020 02:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
health facts about skin moles cause cancer everyone should know

बहुत सारे लोगों के चेहरे पर या शरीर के किसी हिस्से में काले या भूरे रंग का उभरा निशाना होता है। इसे तिल, मस्सा या अंग्रेजी में मोल(Mole) कहा जाता है। गालों पर या होठों पर छोटे तिल खूबसूरत भी लगते हैं, लेकिन बड़े या ज्यादा संख्या में हों तो खूबसूरती कम कर देते हैं। भारतीय परिदृश्य में तिल के अलग-अलग मायने बताए गए हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का संबंध धनप्राप्ति, शादी, संतान सुख और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता रहा है। तिल का होना संयोग या भाग्य से जोड़े जाने से इतर इसके वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं।

health facts about skin moles cause cancer everyone should know

मेडिकल साइंस में तिल का संबंध पिगमेंट मेलानिन से बताया जाता है, जोकि शरीर के रंग के लिए जिम्मेदार होता हैं। मेलानिन ऐसा पिगमेंट है, जो हमारे शरीर के कई सारे सेल्स से बना होता है। इसे मेलानोसाइट्स कहा जाता है, जो हमारे कलर कॉम्प्लेक्शन निर्धारित करता है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में मेलानोसाइट्स के आने पर तिल बनते हैं। हमारे जीन्स से तो इसका संबंध होता ही है, कई बार डायबिटीज के कारण भी तिल होते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स में बदलाव के कारण भी तिल होता है। 

health facts about skin moles cause cancer everyone should know

आपके चेहरे या शरीर पर एक तिल भी हो सकता है, कई जगह पर हो सकता है या फिर एक जगह पर एक सारे तिल भी हो सकते हैं। बहुत सारे लोगों को जन्म से ही तिल होता है। कई लोगों को 30 साल की उम्र तक भी तिल निकलते हैं। वहीं, समय के साथ तिल गायब भी हो जाते हैं। तिल का गहरा रंग समय के साथ हल्का भी होने लगता है और  लाइट भी होने लगता है। वक्त बीतने और उम्र बढ़ने पर तिल गायब भी होने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health facts about skin moles cause cancer everyone should know

कई जगहों पर तिल खूबसूरती भी बढ़ाते हैं तो कई बार यह खूबसूरती बिगाड़ भी देते हैं। कई तिलों में बाल भी उग आते हैं। हालांकि वैक्सिंग या थ्रेडिंग से इसे आसानी से निकाला जा सकता है। शरीर में ज्यादा तिल कैंसर का कारण भी बन सकता है। मेलानोमा- यह एक प्रकार का स्किन कैंसर होता है। हालांकि रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि 3164 मामलों में से महज एक ऐसा मामला सामने आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed