फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के लिए करें व्हीटग्रास जूस का सेवन, ब्लड प्रेशर को भी कम करने में है कारगर

Tue, 17 Nov 2020 08:46 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of wheatgrass juice in hindi
व्हीटग्रास जूस के फायदे - फोटो : iStock

आपने सेब, संतरे या केले आदि फलों को जूस तो बहुत पीया होगा, लेकिन क्या कभी व्हीटग्रास जूस पीया है? दरअसल, व्हीटग्रास गेहूं की दूब को कहते हैं। ट्रिटिकम एस्टिवम नाम के गेहूं के पौधे की ताजी पत्तियों से व्हीटग्रास तैयार की जाती है। इसे घर पर भी आसानी से उगाया और तैयार किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो व्हीटग्रास का जूस बाजार से भी खरीद सकते हैं। व्हीटग्रास जूस के रोजाना इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जूस के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को तो बेहतर बनाने में मदद मिलती ही है, साथ ही यह लिवर को साफ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस जूस के फायदों के बारे में... 

Health benefits of wheatgrass juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्हीटग्रास जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए यह जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

Health benefits of wheatgrass juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ जानवरों पर किए गए एक अध्ययन में यह देखा गया है कि व्हीटग्रास का जूस ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो उससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of wheatgrass juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्हीटग्रास का जूस वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। दरअसल, व्हीटग्रास में थाइलाकॉयड्स पाया जाता है और एक अध्ययन में यह पाया गया है कि चूहों को थाइलाकॉयड्स देने से भोजन की मात्रा भी कम हुई और शरीर का वजन कम करने में भी मदद मिली। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए व्हीटग्रास का जूस फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
Health benefits of wheatgrass juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्हीटग्रास जूस के सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें क्लोरोफिल पाया जाता है, जो लिवर की सफाई करने और उसे स्वस्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। लिवर की सेहत में सुधार के लिए आप व्हीटग्रास जूस का सेवन कर सकते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed