फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: सेहत के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं राई के दाने, इन समस्याओं से दिलाते हैं राहत

Fri, 16 Jul 2021 11:07 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of rye in hindi Raai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


राई के दाने सरसों के दानों से काफी मिलते हैं, लेकिन कई लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं। हालांकि ये दोनों अलग-अलग होते हैं, लेकिन राई की गिनती सरसों की जाति में ही होती है। इसका दाना छोटा और काला होता है। विदेशों में सफेद रंग की राई भी मिलती है। दरअसल, राई के बीजों का तेल निकाला जाता है और उसका उपयोग भोजन बनाने में किया जाता है। घरों में अचार बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन से लेकर मैंगनीज, तांबा, मैग्नीशियम, फास्फोरस, डाइटरी फाइबर और फिनालिक एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं। राई के दानों का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के इलाज में किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 

Health benefits of rye in hindi Raai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिर दर्द और माइग्रेन में है लाभकारी 

  • राई के दानों को सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या में बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो राई का सेवन करने के अलावा इसे पीसकर माथे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपको सिर दर्द और माइग्रेन से राहत मिलेगी। 
Health benefits of rye in hindi Raai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दांत दर्द में है लाभदायक 

  • दांत दर्द की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप राई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले राई को पीस लें और फिर उसे पानी में मिलाकर उससे कुल्ला करें। इससे दांत का दर्द ठीक हो सकता है। इसके अलावा अगर आप राई के तेल में सेंधा नमक मिलाकर उसे दांतों और मसूड़ों पर मलें तो मसूड़ों से संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of rye in hindi Raai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खांसी और कफ से दिलाता है आराम 

  • अगर आपको खांसी हो और कफ गाढ़ा हो जाए और वह आसानी से नहीं निकलता है तो इसके लिए आप 500 मिग्रा. राई में 250 मिग्रा. मिश्री मिलाकर उसका सेवन सुबह-शाम करें। इससे कफ पतला होकर आसानी से बाहर निकलने लगेगा। 
विज्ञापन
Health benefits of rye in hindi Raai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपच और पेट दर्द में है फायदेमंद 

  • राई का सेवन पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। दरअसल, यह खाने को पचाने में मदद करती है। इसके लिए आप 1-2 ग्राम पीसे हुए राई में शक्कर मिलाकर आधा कप पानी के साथ सेवन करें। इससे पाचन तंत्र तो सही रहेगा ही, साथ ही अपच और पेट दर्द से भी राहत मिलेगी। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed