नीम के औषधीय गुणों के बारे में कौन नहीं जानता है। इसके फल से लेकर बीज, तेल, पत्तियां, जड़ और छाल, ये सारी चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम की पत्तियों का स्वाद भले ही कड़वा होता है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। आयुर्वेद में तो सैकड़ों साल पहले से ही इसका उपयोग होता आ रहा है। थकान से लेकर खांसी, बुखार, भूख न लगना, संक्रमण आदि समस्याओं को दूर करने के साथ ही नीम कफ, उल्टी, त्वचा रोग, नेत्र विकार जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन के फायदों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नीम एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों चबाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है, जिससे तरह-तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन से सामान्य फ्लू से लेकर कैंसर और हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि नीम की पत्तियों में मौजूद पॉलिसैकेराइड्स और लिमोनॉयड्स ट्यूमर और कैंसर को कम करते हैं। अगर आप खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं तो इससे स्किन कैंसर को भी दूर करने में भी मदद मिलती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह खाली पेट रोजाना नीम की पत्तियों के सेवन से पाचन अच्छा होता है। इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा नीम की पत्तियां चबाकर खाने से एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या नहीं होती। इसको लिवर के लिए भी अच्छा माना जाता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नीम की पत्तियों का सेवन अच्छा होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच नीम के पत्तों का रस लिया जाए तो इससे डायबिटीज की समस्या में सुधार हो सकता है। आप चाहें तो नीम की 10 ताजी पत्तियां भी सुबह खाली पेट चबाकर खा सकते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।