फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: आम खाने से भी मजबूत होती है इम्यूनिटी, लेकिन अधिक सेवन पहुंचा सकता है नुकसान

Mon, 14 Jun 2021 11:42 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Mango side effects in hindi aam ke fayde
आम खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


आम को फलों का राजा कहा जाता है। पूरे भारत में इसके स्वाद और खुश्बू को पसंद किया जाता है। गर्मी के मौसम में तो आम की जैसे बहार सी आ जाती है और लोग खूब खाते भी हैं। यह सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें कई तरह के विटामिन, जैसे विटामिन-ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम फाइबर और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आम को लोग कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। इसका सेवन फल, जूस या शेक के रूप में तो किया ही जाता है, साथ ही इसकी चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। इसके अलावा आम का अचार भी खूब पसंद किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए यह कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आम खाने के फायदों और नुकसान के बारे में... 

Health benefits of Mango side effects in hindi aam ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम 

  • अगर आप नियमित रूप से आम का सेवन करते हैं तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में विटामिन-सी, पेक्टिन और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं और ये तो आप जानते ही होंगे कि अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो जाए तो हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 
Health benefits of Mango side effects in hindi aam ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दृष्टि में लाता है सुधार 

  • आम को आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन-ए नेत्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। दरअसल, विटामिन-ए अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है और आंख से संबंधित विकारों से आंखों की रक्षा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Mango side effects in hindi aam ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

  • आम में विटामिन-सी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल, विटामिन-सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे हमारी इम्यूनिटी और भी मजबूत हो जाती है। 
विज्ञापन
Health benefits of Mango side effects in hindi aam ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन शक्ति में करता है सुधार 

  • आम में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पाचन को नियमित करने में बहुत ही सहायक है। दरअसल, इसमें ऐसे एंजाइम मौजूद हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कब्ज और पेट के अल्सर से राहत मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed