फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में तिल खाने के हैं कई फायदे, कोलेस्ट्रॉल से लेकर हड्डियों को होता है फायदा

Mon, 14 Dec 2020 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
health benefits of eating til in winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब हम गर्मियों से सर्दी के मौसम में प्रवेश करते हैं, तो हमारे जीवन में कई चीजें बदल जाती हैं। जैसे खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक हर एक चीज मे बदलाव होता है। बात अगर खाने की करें तो घर में कई ऐसी चीजों का सेवन शुरू हो जाता है, जो सर्दियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, और इसी में से एक है तिल। सर्दियों में तिल खाना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। जहां एक तरफ ये डिश और डेजर्ट फूड का जायका बढ़ाता है, तो वहीं शरीर को इससे कई बड़े फायदे भी पहुचते हैं। तो चलिए जानते हैं सर्दी में तिल खाने के फायदों के बारे में।

health benefits of eating til in winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर हर दूसरे इंसान को कुछ न कुछ बीमारी है, जिसमें से एक दिल की बीमारी होना भी कॉमन है। लोग इस बीमारी से निजात पाने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। बावजूद इसके कई बार हमारे शरीर को वो फायदा नहीं मिल पाता, जिसकी हम उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन तिल इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को घटाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में काफी लाभदायक है।

health benefits of eating til in winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तिल दिल की मांसपेशियों को दुरुस्त रखने में भी काफी मदद करता है। दरअसल, तिल में कई तरह के लवण पाए जाते हैं, जिनमें मैग्नीशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक अहम हैं। ये सभी हमारी मासंपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हृदय की मांसपेशियां सक्रिय रूप से काम कर सके, इसमें ये लवण काफी मदद करते हैं। इसलिए हमें अपने खाने में किसी भी तरह से तिल को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eating til in winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसानी शरीर की हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब हड्डियां मजबूत होगी तभी हम कोई काम आसानी से कर पाएंगे, जिसमें तिल काफी फायदेमंद होता है। हड्डियों का निर्माण कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से होता है और ये सभी तत्व तिल में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सर्दियों में रोज नियमित रूप से तिल खाएं तो आपको हड्डियों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा तिल में सेसमीन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। साथ ही तिल ब्रेस्ट, लंग, प्रोस्टेट और पेट के कैंसर की आशंका को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

विज्ञापन
health benefits of eating til in winters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तिल हम अपने खाने में मिलाकर तो खा ही सकते हैं, जो हमारे शरीर को काफी फायदा देता है। लेकिन अगर आप दिन में तिल का एक बड़ा चम्मच भरकर खाएं, तो इससे आपके दांत मजबूत होते हैं। तिल में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा तिल हमारे दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तिल में लिपोफोलिक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी दिमाग की ताकत को बढ़ाता है और साथ ही ये हमारे दिमाग पर उम्र का असर जल्दी नहीं होने देता है। यही नहीं, रोज तिल खाने से मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed