फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में मुनक्का खाने के पांच जबरदस्त फायदे, वजन कम करने में भी मिलेगी मदद

Mon, 26 Oct 2020 09:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of dry grapes or munakka in winter
मुनक्का के फायदे - फोटो : Pixabay

सर्दियों का मौसम आने वाला है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं भी वो अपने साथ लेकर आएगा और चूंकि कोरोना वायरस महामारी से पहले से ही भारत समेत दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं, इसलिए इस मौसम में बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में लोगों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो और बीमारियों से बचा जा सके। इसलिए आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह बेहतर होगा। इसके सेवन से न सिर्फ आपको बीमारियों से निजात मिलेगी, बल्कि वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मुनक्का के सेवन के पांच फायदों के बारे में...

Health benefits of dry grapes or munakka in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रात के वक्त ऐसे करें मुनक्का का सेवन 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि रात के वक्त गर्म दूध में 4-5 मुनक्का डालकर पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। इसके लगातार सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी से भी निजात मिल सकती है। 
Health benefits of dry grapes or munakka in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन को भी कम करता है मुनक्का 

  • मुनक्का में वजन घटाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। दरअसल, यह शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर तेजी से वजन घटाने में कारगर है। यही नहीं, इसमें मौजूद ग्लूकोज के कारण शरीर को ज्यादा ऊर्जा भी मिलती है। इसलिए मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of dry grapes or munakka in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तनाव से भी मुक्ति दिला सकता है मुनक्का 

  • मुनक्का का सेवन मानसिक तनाव से भी मुक्ति दिला सकता है। दरअसल, इसमें अर्जीनाइन नाम का अमीनो अम्ल पाया जाता है, जो स्ट्रेस लेवल को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। सुबह के समय मुनक्का का सेवन ज्यादा फायदा देता है। 
विज्ञापन
Health benefits of dry grapes or munakka in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज में भी फायदेमंद है मुनक्का 

  • अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो मुनक्का का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए जिनको भी पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, वो मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। ये उनके लिए फायदेमंद होगा। 


नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed