सब्जियों में शामिल हरे पत्तों वाली खुशबूदार धनिया हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाली वो सामग्री है जिसके न होने से स्वाद फीका ही रहता है। चटनी हो या दाल का तड़का या फिर खाने को गार्निश करना धनिया बड़े गुणों से भरपूर है। सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषक तत्वों पोटैशियम, कैल्श्यिम, विटामिन सी और मैग्नीजियम से भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये सभी तत्व बीमारियों को कोसों दूर रखते हैं। आगे की स्लाइड में जानें सेहत के लिए धनिया के फायदे।
{"_id":"5db931b38ebc3e93c202d8d9","slug":"health-benefits-of-coriander-leaves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती धनिया की पत्ती बल्कि इन बीमारियों को भी रखती है दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती धनिया की पत्ती बल्कि इन बीमारियों को भी रखती है दूर
Wed, 30 Oct 2019 12:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
धनिया पत्ती के फायदे
- धनिया पत्ती में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। धनिया की पत्तियां विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन से भरपूर होती हैं।
- इनमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थियामिन, नियासिन और कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसमें फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है।
- कैलोरी कम होने की वजह से इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। धनिया पत्ती का जूस बॉडी को डीटॉक्स करने का काम करती है।
- धनिया पत्ती का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होती है।
- यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करती है। पाचनतंत्र को मजबूत करने के साथ लिवर और आंत को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी धनिया पत्ती फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन के अल्जाइमर रोग को रोकने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह खून की कमी यानी अनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक है।
- ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए लंग कैंसर से बचाने के साथ इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों को दूर रखने काम करता है।
- फलों के जूस, खीरे और गाजर के जूस में धनिया पत्ती या उसका जूस मिक्स करके सेवन कर सकते हैं।