फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी-सी लौंग में हैं बड़े-बड़े गुण, सिरदर्द और जुकाम से लेकर गठिया में भी दे आराम

Thu, 12 Nov 2020 10:27 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
health benefits of cloves home remedies in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लौंग अरसे से भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। आपकी रसोई के मसाले में यह जरूर शामिल होता है। भोजन का जायका बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका होती है। यह आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर होता है। यह किचन के मसालों में शामिल होने के साथ ही औषधि के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। सिरदर्द और सर्दी-जुकाम से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इसका इस्तेमाल घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है। मसाले के रूप में लौंग का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, हाइड्रोक्लोरिक एसिड के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीज और फाइबर भी पाया जाता है। आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में: 

health benefits of cloves home remedies in hindi
दर्द (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दर्द निवारक 
लौंग एक बेहतरीन नैचुरल पेनकिलर यानी प्राकृतिक दर्द निवारक है। सिरदर्द होने पर इसे भुनकर और कपड़े में बांधकर सूंघने से आराम मिलता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। दांतो में दर्द हो तो लौंग के तेल को उनपर लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है। लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से अब इसका इस्तेमाल कई तरह के टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में किया जाता है।

health benefits of cloves home remedies in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गठिया में आराम
गठिया रोग में जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन से आराम के लिए भी लौंग बहुत फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। कई अरोमा एक्सपर्ट गठिया के उपचार के लिए लौंग के तेल की मालिश की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of cloves home remedies in hindi
cloves

श्वास संबंधी रोगों में आराम
लौंग के तेल का अरोमा इतना फायदेमंद होता है कि इसे सूंघने से जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत आराम मिल जाता है।

पाचन में फायदेमंद
भोजन में लौंग का इस्तेमाल कई पाचन संबंधी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसमें मौजूद तत्व अपच, उल्टी, गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं से आराम दिलाने में मददगार हैं।

विज्ञापन
health benefits of cloves home remedies in hindi
cloves

बेहतरीन एंटीसेप्टिक
लौंग और इसके तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिससे फंगल संक्रमण, कटने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लौंग के तेल को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाकर किसी तेल में मिलाकर लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed