फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: गर्भवती महिलाएं बादाम खा सकती हैं या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Fri, 06 Aug 2021 11:49 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Almonds for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain



डॉ. मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट 
डिग्री- एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी कार्डियोलॉजी
अनुभव- 10 साल से ज्यादा 


नट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बादाम भी हेल्दी नट्स में ही शामिल है। यह दिखने में छोटा सा जरूर लगता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कई लोग कच्चा बादाम ही खाना पसंद करते हैं, तो वही कई लोग इसे अलग-अलग तरह के व्यंजनों में डालकर खाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो इसे एक बढ़िया स्नैक्स माना जाता है। वैसे आमतौर पर तो बादाम का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको कम नींद या नींद न आने की समस्या है तो बादाम का सेवन रात को सोने से पहले करना चाहिए। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम होता है, जो नींद लाने में मदद करता है। लेकिन हां, इस बात का भी ध्यान रखें कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका सेवन कम ही करना चाहिए। आइए जानते हैं बादाम के सेवन के फायदों के बारे में और साथ ही यह भी कि गर्भावस्था में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं?

Health benefits of Almonds for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

गर्भवती महिलाएं बादाम खा सकती हैं या नहीं? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि बादाम का सेवन गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं। दरअसल, इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है, जो होने वाले बच्चे को सेहतमंद बनाता है और जन्म दोष को होने से रोकता है। जो महिलाएं गर्भावस्था में बादाम का सेवन करती हैं, उनकी संतान में तंत्रिका ट्यूब दोष की संभावना कम हो जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में। 
Health benefits of Almonds for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बादाम खाने से दिमाग भी होता है तेज 

  • दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बादाम को 'सर्वोत्तम आहार' माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन याददाश्त को बरकरार रखते हैं, जबकि इसमें पाया जाने वाला जिंक दिमाग की कोशिकाओं को हानिकारक प्रभावों से बचाता है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाइए और दिमाग को तेज बनाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Almonds for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को भी करता है मजबूत 

  • बादाम के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य हड्डियों से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए रोजाना बादाम खाएं या बादाम वाला दूध पिएं। 
विज्ञापन
Health benefits of Almonds for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट के लिए भी है फायदेमंद 

  • बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं। ये पेट संबंधी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि से राहत दिलाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि कब्ज को दूर रखने के लिए रोजाना 4-5 बादाम खाएं और पानी खूब पिएं। लेकिन ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। 

नोट: डॉ मधुर जैन उजाला सिग्नस अस्पताल, रेवाड़ी में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज, द तमिलनाडु डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ डॉक्टर जैन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी  कार्डियोलॉजी किया है। इनके पास एम्स, वी.एम. एम. सी. सी और सफदरजंग अस्पताल सहित कई अस्पतालों में काम करने का 10 सालों से ज्यादा का अनुभव है। डॉक्टर मधुर जैन के पास शरीर रचना विज्ञान, ईसीजी और प्रसूति, और स्त्री रोग में संमान का प्रमाण पत्र भी है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed