फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए शरीर में विटामिन K की कमी से होती हैं कौन-सी बीमारियां?

Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Health benefits and sources of vitamin K
vitamin d - फोटो : social media

विटामिन के शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई तो आपको कई तरह की बीमारी हो सकती हैं। विटामिन के की कमी से शरीर के अंगों में अंदरुनी ब्लीडिंग भी हो सकती है। यह एक ऐसा विटामिन है जो हमारे रक्त को गाढ़ा करने से रोकता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। यह विटामिन ब्लड क्लोटिंग में अहम रोल निभाता है। इसकी वजह से ही आतंरिक और बाहरी ब्लीडिंग रुकती है। विटामिन K को दो भागों- विटामिन K1 और विटामिन K2 में बांटा गया है। विटामिन K1 हरी और पत्तेदार सब्जियों  में पाया जाता है जबकि विटामिन K2 मनुष्य की आंतो में पाया जाता है। अगर आप हरी सब्जियां कम खाते हैं तो आपको विटामिन के1 की कमी हो सकती है।


 

Health benefits and sources of vitamin K
vitamin

इस विटामिन की कमी से आपको कई तरह के रोग हो सकते हैं। हमारे शरीर में कहीं भी चोट लगने पर जब खून निकलने लगता है तो कुछ देर में ही उस जगह पर रक्त की एक परत बनकर सूख जाती है ताकि शरीर से अधिक खून न बह सके। यह रक्त में मौजूद प्रोथोम्बिन नाम के प्रोटीन की वजह से होता है। इस प्रोटीन के निर्माण के लिए शरीर को विटामिन-K की जरूरत होती है।
 

Health benefits and sources of vitamin K
heart attack - फोटो : social media

अगर शरीर में विटामिन K की कमी होती है तो आपको हार्ट की समस्या हो सकती है। कई शोधों में यहां तक बताया गया है कि इस विटामिन की कमी से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। दरअसल, मनुष्य की आंतो में पाया जाने वाला विटामिन K2 सीधे आरटेरियल कैल्सीफिकेसन से जुड़ा होता है। इसकी कमी से ह्रदय से जुडी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए हरी सब्जियां का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन K2 होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits and sources of vitamin K
cancer - फोटो : सोशल मीडिया

विटामिन के की कमी से शरीर में कैंसर हो सकता है। विटामिन K में एंटी-कैंसर गुण होता हैं जो आपको इससे बचाते हैं। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई तो आपको फेफड़े और स्तन का कैंसर हो सकता है।


 
विज्ञापन
Health benefits and sources of vitamin K
मटर

विटामिन के की कमी से आपको हड्डियों के रोग भी हो सकते हैं। विटामिन K की कमी से ऑस्टियो-पोरोसिस की समस्या हो सकती है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में विटामन के और के2 की कमी हो तो अपने आहार में दही, पालक, कीवी, एवोकाडो, अनार, हरे मटर, नींबू, गाजर, बादाम, चिकन, अंडा, ब्रोकली, शलजम, पत्तागोभी और चुकंदर को शामिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed