फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Lohri 2022: तिल खाने के हैं ये फायदे, बीपी से लेकर शुगर तक सब रहता है नियंत्रित

Thu, 13 Jan 2022 07:59 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Jan 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
Happy Lohri 2022 Health Benefits of Eating Sesame Seeds
हैप्पी लोहड़ी 2022 तिल खाने के फायदे - फोटो : istock

Medically Reviewed by- 


आचार्य मनीष
(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
दिल्ली


इस साल 13 जनवरी यानी आज लोहड़ी का पर्व है और 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। लोहड़ी और मकर संक्रांति दोनों ही पर्व में तिल और तिल से बने पकवान खाए जाते हैं। लोग तिल के लड्डू से लेकर गजक और तिल गुड़ की रेवड़ी का सेवन करते हैं। पर्व में तिल से बने पकवान के सेवन का शास्त्रों के अनुसार महत्व होता है लेकिन तिल में आयुर्वेद के गुण भी होते हैं तो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व कई बीमारियों के खतरे से बचाते हैं। इनका नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। ऐसे में तिल का सेवन धार्मिक महत्व और मान्यताओं के साथ ही आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण बताया गया है। लोहड़ी और मकर संक्रांति में तिल से बने पकवान का सेवन करने वाले हैं तो जान लीजिए कि तिल खाने के क्या फायदे हैं ताकि केवल त्योहार ही नहीं अन्य दिनों में भी आप तिल का सेवन कर सकें। 

Happy Lohri 2022 Health Benefits of Eating Sesame Seeds
हैप्पी लोहड़ी 2022 तिल खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

तिल में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व

तिल में कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें सेसमिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। तिल में फाइबर और मैग्नीशियम होता है और एंटी-बैक्टीरियल के गुण भी मिलते हैं। तिल में कई तरह के लवण जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होते हैं।

Happy Lohri 2022 Health Benefits of Eating Sesame Seeds
हैप्पी लोहड़ी 2022 तिल खाने के फायदे - फोटो : istock

तिल से इन बीमारियों का खतरा होता है कम

-तिल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

-तिल लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के होने की आशंका को कम करता है।

-इसमें मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम के गुण शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Lohri 2022 Health Benefits of Eating Sesame Seeds
हैप्पी लोहड़ी 2022 तिल खाने के फायदे - फोटो : iStock

तिल खाने के फायदे

-नियमित तिल का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा सही बनी रहती है।

-तिल हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

-बालों और त्वचा को मजबूत व सेहतमंद बनाने के लिए तिल का नियमित सेवन लाभकारी है।

-तिल को खाने से मेटाबोलिज्म बेहतर काम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को भरपूर ताकत व एनर्जी देते हैं।

-बच्चों के लिए भी तिल फायदेमंद है, इसमें डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ाता है। 

विज्ञापन
Happy Lohri 2022 Health Benefits of Eating Sesame Seeds
हैप्पी लोहड़ी 2022 तिल खाने के फायदे - फोटो : istock

तिल के सेवन से नुकसान 

-तिल के सेवन से फायदा है लेकिन अगर सही मात्रा व सही तरीके से इसका सेवन न किया जाए तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है। जिन लोगों को लो बीपी की शिकायत है, उन्हें तिल कम खाना चाहिए। 

-ज्यादा तिल खाने से डायरिया भी हो सकती है। 

-महिलाओं और बच्चों को तिल का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 

नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed