फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन पांच चीजों को खाने से बढ़ती है बाल झड़ने की समस्या, हेयर फॉल रोकने के लिए कम करें सेवन

Tue, 07 Mar 2023 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Mar 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Health Tips: Hair Fall Problems Can Increase By Eating These 5 Things In Hindi
इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


काले घने बालों की चाह हर किसी को होती है। बालों को सुंदरता के प्राकृतिक माध्यम के तौर पर देखा जाता है। लड़के हों या लड़कियां हर कोई काले घने बालों की चाहत रखता है लेकिन आज की बिगड़ी जीवनशैली, गलत खान पान और प्रदूषित वातावरण के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। महिलाओं से ज्यादा बाल झड़ने की समस्या पुरुषों में देखने को मिल रही है। अधिकतर पुरुष उम्र से पहले ही गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। बाल झड़ने से परेशान महिलाओं से लेकर पुरुष तक कई तरह के घरेलू नुस्खे, हेयर ऑयल, शैंपू और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इसका उल्टा ही असर हो जाता है। रूसी, पतले बाल, गंजेपन की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान तो शुरुआत खानपान से करें। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ चीजों के सेवन से हेयर फाॅल अधिक होता है। अनजाने में लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहते हैं। इसलिए हेयर फॉल रोकने के लिए उन चीजों का सेवन कम कर दें, तो बालों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। चलिए जानते हैं किन फूड के सेवन से बाल झड़ने की समस्या बढ़ती है।

Health Tips: Hair Fall Problems Can Increase By Eating These 5 Things In Hindi
इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल - फोटो : iStock

चीनी

चीनी का ज्यादा सेवन कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देता है। चीनी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध बनता है, जिसके कारण उनके बाल झड़ने लगते हैं। अधिक वजन होने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। सही समय पर इस पर काबू न पाया जाए तो गंजेपन का कारण भी बन सकता है। इसलिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।

Health Tips: Hair Fall Problems Can Increase By Eating These 5 Things In Hindi
इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल - फोटो : Pixabay

शराब

शराब का सेवन किसी भी तरह से अच्छा नहीं होता। शराब पीने से मानसिक और शारीरिक तौर पर कई नुकसान होते हैं। आपके बालों पर भी शराब का असर पड़ता है। दरअसल बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं। शराब का सेवन प्रोटीन पर नकारात्मक असर डालता है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Hair Fall Problems Can Increase By Eating These 5 Things In Hindi
इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल - फोटो : Pixabay

कच्चा अंडा

अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, खासकर बालों के लिए अंडा बहुत उपयोगी माना जाता है लेकिन उसे इस्तेमाल करने का एक सही तरीका होता है। कच्चे अंडे का सेवन बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे अंडे की सफेदी का सेवन करने से बायोटिन की कमी हो जाती है। बालों के प्रोटीन का काम करने वाले केराटिन के बनाने में बायोटिन मदद करता है। ऐसे में कच्चा अंडा खाने के बजाए पका हुआ अंडा खाना चाहिए।

विज्ञापन
Health Tips: Hair Fall Problems Can Increase By Eating These 5 Things In Hindi
इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल - फोटो : Pixabay

जंक फूड

आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक में जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। जंक फूड सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। जंक फूड में सैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जिसके कारण मोटापा बढ़ने के साथ ही हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती है। बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है। स्पाइसी और तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन स्कैल्प को चिकना करता है, इससे रोम छिद्र छोटे हो सकते है और बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed