फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: अगर आपकी भी हैं ऐसी आदतें तो जल्द घेर लेंगी लिवर की बीमारियां, आज से ही कर लें सुधार

Mon, 30 Sep 2024 09:15 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Sep 2024 09:15 AM IST
विज्ञापन
habits that can damage your liver know Which things affects your liver
लिवर की बीमारियां - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। इसमें की गई लापरवाही संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आंकड़ों से पता चलता है कि लिवर की बीमारियों के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक कि बच्चे भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। लिवर फेलियर और लिवर कैंसर जैसी जानलेवा समस्याओं के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। क्या आप अपने लिवर का ठीक तरीके से ख्याल रखते हैं?



लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, ऊर्जा संचय, विषहरण (डिटॉक्सिफिकेशन) और कई अन्य कार्यों में सहायक होता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है।  लिवर संबंधी बीमारियों के जोखिमों को कम करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और समय-समय पर लिवर की जांच करवाते रहें।

हमारी कुछ खराब आदतें भी लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आपकी भी ऐसी आदते हैं तो तुरंत सावधान हो जाइए।

habits that can damage your liver know Which things affects your liver
शराब पीने के नुकसान - फोटो : istock

शराब तो नहीं पीते हैं आप?

लिवर को नुकसान पहुंचाने के लिए जिस आदत को सबसे ज्यादा जिम्मेदार पाया गया है वह है- अत्यधिक शराब का सेवन। शराब लिवर की कार्यक्षमता को धीमा कर देती है। इसके लंबे समय तक या अत्यधिक सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं को क्षति हो सकती है। इससे फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और कैंसर तक का खतरा हो सकता है। लिवर कैंसर से मरने वाले अधिकतर लोगों में शराब पीने की आदत देखी जाती रही है।

habits that can damage your liver know Which things affects your liver
अस्वास्थ्यकर आहार के नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा तले-भुने चीजों के हैं शौकीन?

आप किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं इसका भी लिवर की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। अस्वास्थ्यकर आहार लिवर की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जंक फूड, तला-भुना भोजन और हाई फैट युक्त आहार लिवर में वसा जमा करने लगती है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। यह स्थिति लिवर सिरोसिस और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकती है।

लिवर को ठीक रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां और संतुलित आहार अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that can damage your liver know Which things affects your liver
अधिक वजन की समस्या - फोटो : istock

कहीं आप भी तो नहीं हैं अधिक वजन के शिकार?

मोटापा या अधिक वजन संपूर्ण शरीर के लिए हानिकारक है इससे लिवर को भी नुकसान होता है। लिवर में वसा जमा होने के लिए मोटापा को एक प्रमुख कारण माना जाता है, ऐसे लोगों में फैटी लिवर डिजीज की समस्या भी अधिक देखी जाती है।

शारीरिक निष्क्रियता या व्यायाम न करने की आदत मोटापा और लिवर रोग दोनों को बढ़ा सकती है। इस तरह के जोखिम कारकों से बचे रहने के लिए  नियमित व्यायाम करें, वजन को नियंत्रित रखें और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं।

विज्ञापन
habits that can damage your liver know Which things affects your liver
नमक के नुकसान - फोटो : istock

ज्यादा चीनी और नमक तो नहीं खाते?

ज्यादा चीनी और नमक दोनों ही लिवर की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। शुगर और फ्रक्टोज (जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां, प्रोसेस्ड फूड) का अधिक सेवन लिवर में वसा का निर्माण करते है, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध और फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ता है। चीनी और मीठे पदार्थों का सेवन कम करें। इसी तरह से अत्यधिक नमक का सेवन भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह लिवर की कोशिकाओं में सूजन और उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देती है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इन दोनों की मात्रा आहार में कम रखें।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed