फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड हेल्थ: कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट ने बढ़ा दी है हार्ट हेल्थ की टेंशन? ये आसान सा उपाय करेगा आपकी मदद

Mon, 14 Sep 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Sep 2026 08:40 AM IST
सार

लहसुन और गुड़ का सेवन भारतीय घरों में लंबे समय से प्रचलित घरेलू तरीका है। लहसुन में एलिसिन जैसे सक्रिय यौगिक होते हैं, जबकि गुड़ में कुछ खनिज मिलते हैं। कच्चा लहसुन खाने को कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
Garlic and Jaggery Empty Stomach benefits khali per lahsun aur gur khane ke fayde
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

सुबह खाली पेट हम क्या खाते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है, ऐसे में खान-पान को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए सुबह उठते ही खाली पेट कोई गुनगुना पानी पीता है तो कोई भीगे हुए मेवे खाता है और कुछ लोग लहसुन की कली लेना पसंद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं, खाली पेट लहसुन खाने से दिल की सेहत को ठीक रखने में विशेष लाभ मिल सकता है।



लहसुन में एलिसिन नाम का यौगिक पाया जाता है, जो इसे खास गंध और स्वाद देने के साथ कई जैविक गतिविधियों में फायदा करता है। कुछ अध्ययनों में खाली पेट लहसुन खाने से ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभ बताए गए हैं। 

आयुर्वेद भी कहता है कि खाली पेट लहसुन और साथ में गुड़ खाना से आप कई फायदे पा सकते हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Garlic and Jaggery Empty Stomach benefits khali per lahsun aur gur khane ke fayde
लहसुन के कई सारे फायदे - फोटो : freepik.com

खाली पेट लहसुन खाले से मिलता है फायदा

लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मेडिकल साइंस बताता है कि इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, विटामिन सी, के, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटैशियम सहित कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। 
 

  • शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए लहसुन के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और शरीर ताकतवर बनता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। 
Garlic and Jaggery Empty Stomach benefits khali per lahsun aur gur khane ke fayde
संक्रमण से बचाव में मिलती है मदद - फोटो : Freepik.com

संक्रामक बीमारियों से बचाव

बरसात के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। लहसुन और गुड़ का साथ में सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं। अगर आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर अनियंत्रित है और आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो भी इस नुस्खे का सेवन कर सकते हैं। 
 

  • सुबह खाली पेट गुड़ और लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Garlic and Jaggery Empty Stomach benefits khali per lahsun aur gur khane ke fayde
कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में लहसुन के फायदे - फोटो : Adobe Stock

अध्ययनों से क्या पता चला?

साल 2020 की एक समीक्षा में कई ऐसी रिपोर्ट्स का जिक्र है जिनसे पता चलता है कि ब्लैक गार्लिक एक्सट्रैक्ट (पुराने काले लहसुन का अर्क) बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में  बहुत मददगार हो सकता है।
 

  • इसी तरह साल 2016 में 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन' में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा था। आठ हफ्तों तक रोज 20 ग्राम कच्चा लहसुन (लगभग चार कलियां) और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लेने के बाद उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल में काफी कमी आई।


कुछ सावधानियां भी जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो लहसुन को आयुर्वेद साथ-साथ मेडिकल साइंस ने भी बहुत लाभकारी औषधि के रूप में बताया है, पर इसके सेवन को लेकर कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। लहसुन की प्रकृति तीक्ष्ण होती है। अल्सर, गैस्ट्रिक और पित्त की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

अगर आपकी पहले से कोई दवा चल रही है तो भी लहसुन के नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें, कई बार इसका सेवन दवाओं के प्रभाव पर भी असर डाल सकता है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed