हम सभी लोग फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि कुछ चीजों को फ्रिज में नही रखना चाहिए। इन्हें फ्रिज में रखने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में रखना एवॉइड करना चाहिए...
ब्रेड
आप यह पढ़कर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ब्रेड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इसका स्वाद तो बदलता ही है साथ ही ये आपकी सेहत को भी भारी नुकसान पहुंचाती है।
कॉफी
कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से ये उसमें रखी दूसरी चीजों का महक सोख लेती है और जल्दी खराब हो जाती है।
टमाटर
टमाटर को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है. जिस वजह से टमाटर जल्दी गलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में रखें टमाटर हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
केला
केले को फ्रिज में रखने से ये काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।