फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Longevity: 100 साल जीना इतना भी मुश्किल नहीं, विशेषज्ञों ने बताए इसके लिए तीन सबसे कारगर उपाय

Sun, 18 Aug 2024 06:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Aug 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
foods that seem to promote a longer lifespan know how to live long in hindi
लंबी आयु कैसे पाएं - फोटो : freepik.com

इस दुनिया में शायद ही कोई हो जिसे लंबे समय तक जीने की इच्छा न हो, पर ये कैसे संभव होगा? अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसने औसत आयु को भी कम कर दिया है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबे समय तक जिंदा रहना चाहते हैं, क्रोनिक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आहार और दिनचर्या में सुधार करना बहुत जरूरी है। नेशनल जियोग्राफिक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग ने अध्ययनों के आधार पर बताया कि आहार में कुछ सुधार कर लिए जाएं तो ये काम ज्यादा मुश्किल नहीं है। कई खाद्य पदार्थों में एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभाव होते हैं जो न सिर्फ आपको बीमारियों से बचाते हैं साथ ही आपको लंबी उम्र पाने में भी मददगार हो सकते हैं।

foods that seem to promote a longer lifespan know how to live long in hindi
लंबी आयु पाने के तरीके - फोटो : freepik.com

लंबी आयु पाने के लिए क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट से पता चलता है कि स्वस्थ भोजन के पैटर्न की मदद से कुल मृत्यु दर में 20% की कमी लाई जा सकती है। हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के कारण मृत्यु दर को कम करने के लिए भी आहार को पौष्टिक रखना बहुत मददगार हो सकता है। पौधों पर आधारित आहार जैसे खाने के पैटर्न को बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार पाया गया है।

आइए जानते हैं कि 80-100 साल तक स्वस्थ और जीवित रहने के लिए कौन से उपाय मददगार हो सकते हैं?

foods that seem to promote a longer lifespan know how to live long in hindi
ब्रोकली खाने के लाभ - फोटो : istock

बीन्स और क्रूसिफेरस सब्जियों के लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से बीन्स खाना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। बीन्स प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। इसे आंतों को स्वस्थ्य रखने के लिए लाभकारी माना जाता है। इसी तरह से क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी सभी में ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो आपके दिल के लिए अच्छे होते हैं और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने में भी मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that seem to promote a longer lifespan know how to live long in hindi
खूब पानी पीते रहने के फायदे - फोटो : istock

खूब पानी पीते रहें

लंबे समय तक जीवित रहने की चाह रखते हैं तो हाइड्रेशन का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए खूब सारा पानी पीते रहना चाहिए। मीठे पेय पदार्थ आपकी सेहत के लिए हानिकारक प्रभावों वाले हो सकते हैं, इससे दूरी बना कर रखें। दिनभर में तीन-चार लीटर तक पानी पीने की आदत बनाना आपकी सेहत को ठीक रखने और लंबी आयु प्राप्त करने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
foods that seem to promote a longer lifespan know how to live long in hindi
नमक और चीनी के नुकसान - फोटो : istock

कम कर दें चीनी और नमक का सेवन 

चीनी और नमक दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक माने जाते हैं और डायबिटीज-हार्ट सहित कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं। अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि जिन देशों में चीनी और नमक की खपत कम है वहां पर लोग कम बीमार पड़ते और आयु भी लंबी होती है। स्वस्थ और लंबी उम्र चाहते हैं तो आहार में ये सुधार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed