फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitrate Food: रक्त वाहिकाओं को आराम देकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में बहुत फायदेमंद हैं ये तीन खाद्य पदार्थ

Sun, 10 Dec 2023 07:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Dec 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Foods High in Nitrates know Healthy Sources of Nitrates for high blood pressure
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर, मौजूदा समय की तेजी से बढ़ती समस्याओं में से एक है। ये दिक्कत सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं अब कम उम्र के लोगों यहां तक की बच्चों को भी अपना शिकार बनाती जा रही है। ब्लड प्रेशर का सामान्य से अधिक या कम होना दोनों ही स्थितियां कई प्रकार की समस्याओं का कारण हो सकती हैं, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रक्तचाप को कंट्रोल बनाए रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं। क्या आपका रक्तचाप ठीक रहता है?



सामान्यतौर पर बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को हृदय रोगों और जानलेवा हार्ट अटैक की समस्या का प्रमुख कारण  माना जाता रहा है। पर ये स्थिति कई और भी प्रकार की दिक्कतों जैसे स्ट्रोक, आंखों की समस्या, किडनी की बीमारी का भी कारण बन सकती है।

अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों में नाइट्रेट की अधिकता होती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

Foods High in Nitrates know Healthy Sources of Nitrates for high blood pressure
ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : iStock

नाइट्रिक ऑक्साइड के फायदे

नाइट्रिक ऑक्साइड प्राकृतिक रूप से मानव शरीर द्वारा निर्मित होता है और रक्त वाहिका स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण अणुओं में से एक है। यह एक वैसोडिलेटर है, जिसका अर्थ है कि यह आपकी रक्त वाहिकाओं की आंतरिक मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। इस तरह, नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करने में सहायक है।

कुछ फलों-सब्जियों और खाद्य पदार्थों में भी नाइट्रिक ऑक्साइड का मात्रा होती है जिनका अगर डॉक्टर की सलाह पर सेवन किया जाए तो रक्तचाप को कंट्रोल करने में विशेष लाभ मिल सकता है।

Foods High in Nitrates know Healthy Sources of Nitrates for high blood pressure
चुकंदर के लाभ - फोटो : Pixabay

आहार में शामिल करिए चुकंदर

चुकंदर डाइट्री नाइट्रेट से भरपूर होता है, जिसे आपका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलता है। 38 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, चुकंदर के रस के सप्लीमेट का सेवन करने से केवल 45 मिनट के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर 21% बढ़ गया। एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि 100 मिली चुकंदर का रस पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर काफी बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर में काफी कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foods High in Nitrates know Healthy Sources of Nitrates for high blood pressure
लहसुन के फायदे - फोटो : istock

लहसुन से भी मिलता है लाभ

लहसुन नाइट्रिक ऑक्साइड सिंथेज़ को सक्रिय करके नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ा सकता है। पशुओं पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि लहसुन के अर्क के सेवन के लगभग एक घंटे के भीतर अस्थायी रूप से रक्त नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर 40% तक बढ़ गया। आहार में लहसुन को शामिल करना रक्तचाप वाले रोगियों की सेहत में सुधार करने में लाभकारी है। 

विज्ञापन
Foods High in Nitrates know Healthy Sources of Nitrates for high blood pressure
डार्क चॉकलेट से होने वाले फायदे - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट बहुत फायदेमंद

डार्क चॉकलेट फ्लेवनॉल्स से भरपूर होता है, ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाला यौगिक है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। शोध से पता चलता है कि कोको में पाए जाने वाले फ्लेवनॉल्स हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने के लिए आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। 16 लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चला कि प्रतिदिन 30 ग्राम डार्क चॉकलेट का सेवन करने से रक्त में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर में वृद्धि हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed