फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइसोलेशन में इस तरह रखें अपने खान-पान का ध्यान, शरीर नहीं होगा कमजोर

Tue, 25 May 2021 03:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 25 May 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
food habits for good health in isolation in corona in hindi
सही आहार लेने से आप जल्दी स्वस्थ भी हो जाएंंगे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by.Rewa Maheshwari

रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कोरोना होने पर व्यक्ति को सबसे पहले आइसोलेशन में जाना होता है लेकिन आइसोलेशन में जाने के बाद बहुत जरूरी है कि आप अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। सही आहार लेने से आप जल्दी स्वस्थ भी हो जाएंंगे और शरीर में अधिक कमजोरी भी नहीं आएगी लेकिन इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपको पता हो कि अच्छा आहार लेने के लिए, शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हमें पता होना चाहिए कि किन चीजों का सेवन करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए आइसोलेशन के दौरान किस तरह हो खानपान।  

 

food habits for good health in isolation in corona in hindi
कार्ब्स, फैट और प्रोटीन की संतुलित मात्रा मेक्रो न्यूट्रिएंट्स कहलाती है - फोटो : Social media

मेक्रो न्यूट्रिएंट्स लें 
अपने भोजन में अधिक से अधिक मेक्रो न्यूट्रिएंट्स लें। कार्ब्स, फैट और प्रोटीन की संतुलित मात्रा मेक्रो न्यूट्रिएंट्स कहलाती है। प्रोटीन के लिए अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां एवं टमाटर खाएं। कार्बोहाइड्रेट्स के लिए चावल और आलू और फैट की पूर्ति करने के लिए ड्राय फ्रूट्स का सेवन करें। ध्यान रखें कि भोजन का आधा हिस्सा सब्जियों से, एक चौथाई प्रोटीन से और शेष कार्ब्स और फैट का हो। इस तरह से प्रतिदिन आहार का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

food habits for good health in isolation in corona in hindi
आइसोलेशन में खाना खाते वक्त बिल्कुल भी जल्दबाजी न दिखाएं - फोटो : social media

धीरे-धीरे खाएं
हम क्या खा रहे हैं के अलावा एक बात जो और भी महत्वपूर्ण है, वह यह है कि हम अपने आहार का सेवन किस तरह से कर रहे हैं इसलिए आइसोलेशन में खाना खाते वक्त बिल्कुल भी जल्दबाजी न दिखाएं। खूब चबा-चबाकर आराम से भोजन करें। अभी पुराना दिन आप एक ही कमरे में रह रहे हैं, ऐसे में खाना पचाना आपके लिए इतना आसान नहीं है इसलिए चबा-चबाकर यदि खाना खाएंगे तो आप आसानी से भोजन को पचा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food habits for good health in isolation in corona in hindi
ध्यान रखें कि आपको क्या सूट करता है - फोटो : iStock

अपने शरीर की आवाज सुनें
 हमारा शरीर हमारी बात सुनता है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको क्या सूट करता है और क्या नहीं। इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग डाइट चार्ट डालते रहते हैं। ऐसे में यदि आप आइसोलेटेड हैं तो ऐसे किसी चार्ट का पालन न करें क्योंकि सबका शरीर और तासीर अलग-अलग है तो हो सकता है किसी के लिए वो डाइट अच्छी और किसी को सूट ही न करे इसलिए वो ही खाएं जिससे आपके शरीर को कोई समस्या नहीं होती हो। 

विज्ञापन
food habits for good health in isolation in corona in hindi
एक डाइट प्लान तैयार करें - फोटो : Pixabay

एक सप्ताह का डाइट प्लान बनाएं
आइसोलेशन के दौरान पहले ही दिन आप अपना पोषण से भरपूर चीजों वाला एक डाइट प्लान तैयार करें। इसे सप्ताहभर के लिए तैयार करें और इसी के अनुसार भोजन करें। ऐसा करने से आप स्वस्थ रहेंगे। बहुत जरूरी है कि ऐसे समय आपको भरपूर पोषण मिले ताकि शरीर में कमजोरी की समस्या न आए। यूं ही सोचने मात्र से हमारे शरीर को पोषण नहीं मिलता है इसलिए  लिस्ट तैयार करके आप पोषणयुक्त खाना शुरू करें। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। सुश्री रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed