फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Problem: फिटनेस इंफ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस की डबल कार्डियक अरेस्ट से मौत, जानिए क्या होती है ये समस्या

Thu, 31 Aug 2023 01:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Aug 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Fitness influencer Larissa Borges dies of double cardiac arrest, know all about this heart problem in hindi
fitness influencer Larissa Borges - फोटो : Twitter

हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसे मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक माना जाता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 वर्षीय ब्राजीलियन इंफ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर लारिसा के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत्यु का कारण डबल कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। लारिसा के रिश्तेदारों ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर मृत्यु की जानकारी दी है। ''इतनी कम उम्र लारिसा का चले जाना झकझोरने वाला है, बोर्गेस ने अपने जीवन के लिए "साहसपूर्वक संघर्ष किया"।



न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लारिसा को 20 अगस्त को ब्राज़ील के ग्रैमाडो में एक यात्रा के दौरान कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह कोमा में चली गईं, एक सप्ताह वह कोमा में ही रही।

हाल ही में उन्हें दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई। 

 

Fitness influencer Larissa Borges dies of double cardiac arrest, know all about this heart problem in hindi
हृदय रोगों की गंभीर समस्या - फोटो : istock

दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट का क्या कारण है, हालांकि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जब उन्हें हृदयघात हुआ, वह नशे में थी। मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

कार्डियक अरेस्ट हृदय स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्या है जिसे जानलेवा माना जाता है। हार्ट अटैक की तुलना में कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। पर ये डबल कार्डियक अरेस्ट क्या होता है और इसके क्या कारण हो सकते हैं, आइए इस बारे में समझते हैं।

Fitness influencer Larissa Borges dies of double cardiac arrest, know all about this heart problem in hindi
कार्डियक अरेस्ट की स्थिति - फोटो : istock

डबल कार्डियक अरेस्ट की समस्या

डबल कार्डियक अरेस्ट के बारे में जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?

कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब हृदय अचानक और अप्रत्याशित रूप से पंप करना बंद कर देता है। इस स्थिति में मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में भी रक्त का प्रवाह बंद हो जाता है। कार्डिएक अरेस्ट, दिल की धड़कन की अनियमितता के कारण होती है जो हृदय को रक्त पंप करने में बाधा उत्पन्न कर सकती है। दो बार कार्डियक अरेस्ट होने के क्या कारण हो सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fitness influencer Larissa Borges dies of double cardiac arrest, know all about this heart problem in hindi
हृदय की गंभीर समस्या - फोटो : Pixabay

डबल कार्डियक अरेस्ट के बारे में जानिए

डबल कार्डियक अरेस्ट, जिस तरह से नाम से ही स्पष्ट है कि यह एक के बाद दूसरे कार्डियक अरेस्ट की समस्या है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी व्यक्ति को कई बार कार्डियक अरेस्ट की समस्या हो सकती है। कार्डियक अरेस्ट में जितनी जल्दी उपचार प्राप्त हो जाए, रोगी के जीवित बचने की संभावना बढ़ जाती है। चूंकि कार्डियक अरेस्ट में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाती है इसके कारण मल्टी ऑर्गन फेलियर का खतरा भी अधिक होता है।

यही कारण है कि इसके लक्षणों का पता लगाना और समय पर इलाज प्राप्त करना बहुत आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
Fitness influencer Larissa Borges dies of double cardiac arrest, know all about this heart problem in hindi
हृदय की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : iStock

कोरोनरी आर्टरी डिजीज वाले रोगी रहें सावधान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) वाले रोगियों में कार्डियक अरेस्ट की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। सीएडी एक प्रकार का हृदय रोग है यह तब होता है जब कोरोनरी धमनियां प्लाक की रुकावटों के कारण संकीर्ण और मोटी हो जाती हैं, इससे हृदय में रक्त का प्रवाह कम या बाधित हो जाता है।

यदि समय पर इस समस्या का निदान न हो या उपचार न किया जाए, तो सीएडी के कारण हार्ट फेलियर, कार्डियक अरेस्ट या हृदय गति में असामान्यता होने का जोखिम रहता है, ये जानलेवा भी हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed