Fermented Foods Health Benefits: बहुत कम लोगों को मालूम है कि दही, इडली, डोसा, अचार जैसे हमारे रोजमर्रा के खाने वाले समान किण्वन प्रक्रिया से बनाए जाते हैं। कई रेसीपी बनाने में किण्वन प्रक्रिया यानी फर्मेंटेशन प्रोसेस की मदद ली जाती है। दरअसल, फर्मेंटेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें भोजन में मौजूद शुगर को कुछ खास बैक्टीरिया या खमीर (यीस्ट) तोड़ते हैं।
इस प्रक्रिया के दौरान, न केवल भोजन का स्वाद और सुगंध बदलाव होता है, बल्कि कई तरह के नए पोषक तत्व और माइक्रोऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीव) भी पैदा होते हैं। कई बार ये माइक्रोऑर्गेनिज्म बेहद फायदेमंद होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स भी कहा जाता है। यह प्रक्रिया खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है और उनके पोषक तत्वों को बढ़ाती है।
ये हमारे पाचन तंत्र और समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसी वजह से फर्मेंटेड फूड्स को बहुत से लोग सुपरफूड्स भी कहते हैं। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि फर्मेंटेड फूड्स क्यों इतने खास हैं और ये हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं।
2 of 6
किण्वित फूड
- फोटो : Adobe Stock
पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं
फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया) प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आंत के माइक्रोबायोम को संतुलित करते हैं। दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस जैसे बैक्टीरिया पाचन में सुधार करते हैं और कब्ज, अपच, और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करते हैं। इडली और अचार में भी ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weight Loss: क्या पानी पीना भी वेट लॉस में मददगार है? आप कैसे पा सकते हैं लाभ, यहां जानिए सबकुछ
3 of 6
इम्युनिटी
- फोटो : Adobe stock photos
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं
आंत का स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम आपस में जुड़े हैं। फर्मेंटेड फूड्स आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से दही खाने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें-
Health Tips: 'पॉश्चर' खराब होने से क्या होता है? जानें गलत बैठने और चलने से होने वाली 3 गंभीर शारीरिक समस्याएं
4 of 6
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
- फोटो : Freepik
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
आंत और मस्तिष्क के बीच गहरा संबंध है। फर्मेंटेड फूड्स में मौजूद प्रोबायोटिक्स तनाव, चिंता, और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं। इडली और डोसा जैसे किण्वित खाद्य पदार्थ मस्तिष्क में सेरोटोनिन (खुशी का हार्मोन) के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
5 of 6
किण्वित फूड
- फोटो : Adobe Stock
विटामिन और पोषक तत्वों का अवशोषण
फर्मेंटेशन प्रक्रिया खाद्य पदार्थों में विटामिन बी, विटामिन के, और आयरन जैसे पोषक तत्वों को बढ़ाती है। उदाहरण के लिए, दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अचार में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।