फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Methi Benefits: सर्दियों में करें मेथी के पत्तों का सेवन, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Wed, 18 Jan 2023 11:04 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Fenugreek Leaves Benefits In Winter Season Know Methi Khane Ke Fayde In Hindi
मेथी पत्ते के सेवन के फायदे - फोटो : Istock

Fenugreek Leaves Benefits: भारतीय रसोई में रखे कई मसाले और सब्जियां औषधी के तौर पर उपयोग किए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में बीमारी से बचने के लिए रसोई की कई खाद्य सामग्रियां रामबाण हैं। इन्हीं औषधीय गुणों से युक्त खाद्य सामग्रियों में मेथी दाना भी शामिल है। सर्दियों में मेथी सेहत के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है। मेथी दाने के अलावा मेथी के पत्ते भी सेहतमंद होते हैं। इस मौसम में पालक, सरसों और मेथी की सब्जी बाजार में आ जाती है। ऐसे में इसका सेवन सेहत को बहुत लाभ पहुंचाता है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, डायबिटीज को नियंत्रित करने में मेथी के पत्ते असरदार हैं। इसके अलावा भी मेथी की सब्जी के सेवन के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मेथी खाने के सेहतमंद फायदे और मेथी में पाए जाने वाले पोषक तत्व, जो कई बीमारियों से रखते हैं दूर।

Fenugreek Leaves Benefits In Winter Season Know Methi Khane Ke Fayde In Hindi
मेथी के सेहतमंद फायदे - फोटो : iStock

मेथी के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मेथी में प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाए जाते हैं।

Fenugreek Leaves Benefits In Winter Season Know Methi Khane Ke Fayde In Hindi
मेथी डायबिटीज को नियंत्रित करती है - फोटो : Pixabay

मेथी के पत्तों के सेवन का फायदा

डायबिटीज में असरदार

अध्ययनों के मुताबिक, मेथी में पाए जाने वाले यौगिकों में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं। मेथी के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए मेथी के पत्तों को डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fenugreek Leaves Benefits In Winter Season Know Methi Khane Ke Fayde In Hindi
वजन घटाने में मददगार में मेथी - फोटो : pixabay

वजन घटाने में मददगार

मेथी का सेवन अधिक खाने की इच्छा को कम कर देता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साल 2015 में हुए एक अध्ययन में कोरियाई महिलाओं के एक समूह को दोपहर के भोजन से पहले सौंफ और दूसरे समूह को मेथी का पानी पीने के लिए दिया गया। परिणाम में जिन महिलाओं ने मेथी के पानी का सेवन किया, उनका पेट भरा महसूस होने के कारण वजन बढ़ाने वाले कारक कम हो गए।

विज्ञापन
Fenugreek Leaves Benefits In Winter Season Know Methi Khane Ke Fayde In Hindi
मेथी के पत्ते प्रजनन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु के स्तर को बढ़ाने में मेथी मदद करती है। वर्ष 2017 के एक अध्ययन के मुताबिक, 50 पुरुषों को तीन माह के लिए मेथी का अर्क दिया गया। निष्कर्ष से पता चला कि लगभग 85 प्रतिशत लोगों के शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। मेथी मानसिक सतर्कता, मनोदशा और कामेच्छा में सुधार कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed