गर्मियां आ गई है और उसी के साथ तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का ध्यान रखते हुए कुछ बचाव किए जाए जिससे गर्मियां परेशानी का सबब ना बनें। गर्मियों में खानपान के बाद अगर किसी बात का ध्यान रखना चाहिए तो वो है त्वचा। शरीर को ठंडा रखने के खूब सारे ड्रिंक्स के अलावा जरुरी है इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि क्या पहन रहे हैं। गर्मियों में पहने जाने वाले कपड़े किस फैब्रिक से बने है इसके लिए थोड़ा सतर्क होना जरुरी है।
इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन
गर्मियों में जरूरी है कि ऐसे कपड़े पहने जिससे त्वचा सांस ले सके। इसके लिए ये बेहद जरूरी है कि वो किस कपड़े से बना। गर्मियों में चमड़े यानि लेदर से दूरी बनाकर रखें। लेदर की पेंट या जूते नुकसान कर सकते हैं। इसे पहनने से गर्मी तो ज्यादा लगेगी साथ ही पसीना भी बहुत आएगा जिससे रेशेज होने का खतरा बढ़ सकता है।
इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन
वैसे नेट के बने कपड़े थोड़े आरामदायक लग सकते हैं लेकिन इससे त्वचा पर रेशेज या पसीने से लाल निशान पड़ सकते हैं।
इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन
गर्मियों में पोलिएस्टर के कपड़े पहनने से बचें। ये सिर्फ सर्दियों में प्रयोग होने वाला कपड़ा है। ये पानी जल्दी सोख नही पाता जिससे शरीर में आने वाला पसीना सूखने का बजाए वैसा ही बना रहता है जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है। इसतरह से नमी ना सोख पाने की वजह से त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
इन 7 तरह के कपड़ों से गर्मियों में कर लें तौबा, हो जाता है इंफेक्शन
सेटिन का कपड़ा गर्मियों में बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। पहला तो ये कि सेटिन बहुत भारी होता है साथ ही बिल्कुल भी हवादार नहीं होता। इसे पहनने से बहुत गर्मी लगेगी साथ ही ये पसीने को सोख लेता है जिससे फंगल इफेक्शन होने का खतरा रहता है।