फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women Health: सुबह की ये 4 आदतें बदल देंगी महिलाओं की जिंदगी, बीमारियों को रखेंगी कोसों दूर

Thu, 09 Apr 2026 06:02 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 09 Apr 2026 06:02 AM IST
सार

Good Habits For Better Women Health: महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए सुबह कुछ आदतें अपनानी होंगी। यहां इस लेख में हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
Essential Habits for Better Women's Health in hindi
महिलाओं की कई दिक्कतें दूर करेंगी सुबह की ये आदतें - फोटो : Adobe stock
Good Habits For Better Women Health: सुबह का समय शरीर और दिमाग को ऊर्जा देने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरे दिन का स्वास्थ्य और मूड बेहतर रहता है। 


खासतौर अगर बात करें महिलाओं की तो उन्हें अपने स्वास्थ्य की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। ऐसे में कुछ सिंपल आसान लेकिन अच्छी आदतों के अभ्यास से महिलाओं को फिट, ताजगी भरी और तनाव मुक्त बनाए रख सकता है। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन सी सुबह की आदतें महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं और इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकती हैं।

 
Essential Habits for Better Women's Health in hindi
महिलाओं की कई दिक्कतें दूर करेंगी सुबह की ये आदतें - फोटो : Adobe Stock
हल्की एक्सरसाइज

सुबह उठते ही हल्की एक्सरसाइज या योग करना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रेचिंग और सरल योगासन मांसपेशियों में जकड़न को कम करते हैं और शरीर में रक्त संचार बढ़ाते हैं। इससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी तेज रहता है।

 
Essential Habits for Better Women's Health in hindi
महिलाओं की कई दिक्कतें दूर करेंगी सुबह की ये आदतें - फोटो : Freepik.com
पौष्टिक नाश्ता

सुबह का नाश्ता दिन की सबसे महत्वपूर्ण खुराक है। फलों, दही, ओट्स या हल्के अनाज से भरपूर नाश्ता मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है। यह नाश्ता दिनभर आपको ऊर्जा और मानसिक फोकस बनाए रखने में मदद करता है। सुबह के समय तला-भुना और हैवी खाना तो बिल्कुल भी नहीं खाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Habits for Better Women's Health in hindi
महिलाओं की कई दिक्कतें दूर करेंगी सुबह की ये आदतें - फोटो : Freepik.com
 मेडिटेशन करें

सुबह 5-10 मिनट का ध्यान या मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह तनाव कम करता है, मूड को बेहतर बनाता है और दिनभर मानसिक शांति बनाए रखता है। ध्यान करने से हृदय गति और रक्तचाप भी नियंत्रित रहते हैं। इसलिए सुबह की शुरुआत मेडिटेशन से करें। भले ही आप योगासन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन ध्यान अवश्य करें।

 
विज्ञापन
Essential Habits for Better Women's Health in hindi
महिलाओं की कई दिक्कतें दूर करेंगी सुबह की ये आदतें - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन का ध्यान रखें

सुबह उठते ही गुनगुना पानी या नींबू पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ और चमकदार बनाता है। हाइड्रेशन से पाचन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म भी सक्रिय रहता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed