अंडे प्रोटीन और विटामिंस का अच्छा सोर्स है। जिनकी रोग प्रतिरोधिक क्षमता कम होती है उन्हें अक्सर अंडे खाने की सलाह दी जाती है। बॉडी बिल्डर और फिटनेस की फ्रिक करने वाले लोग ज्यादातर अंडे का सेवन करते हैं ताकि उनके मसल्स बने रहें। लेकिन सवाल यह है कि क्या शूगर के रोगियों को अंडे का सेवन करना चाहिए? क्या अंडे से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ती है या फिर उन्हें राहत मिलती है? जानिए शूगर के मरीजों के लिए अंडे का सेवन नुकसानदायक है या फायदेमंद?
क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अंडे? जानिए शूगर के मरीजों को नुकसान पहुंचाते हैं अंडे या फायदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सीधे शब्दों में कोई भी शूगर के पेशेंट को अंडे खाने की सलाह नहीं देगा भले ही इसके पीछे कोई तार्किक बातें ना हो। कई बार चीजें चलन की मानसिकता से बनती हैं लिहाजा कई तरह के मनोवैज्ञानिक भय इसमें काम करते हैं और समाज में मान्यता भी बन जाती है। लेकिन कई तरह की रिसर्च और अध्ययन अंडे को डायबिटीज पेशेंट के लिए मना नहीं करते हैं।
यूनाइटेड स्टेटटेड डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) की एक स्टडी कहती है कि 100 ग्राम अंडे में 12.56 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में पोषण विशेषज्ञो के मुताबिक यह प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत साबित होता है। ऐसे में वे सभी मधुमेह रोगियों को अंडे खाने की सलाह भी देते हैं और इसमें कोई खतरा भी नहीं मानते। हालांकि डॉक्टर और विशेषज्ञ मानते हैं कि अंडों में कैलोरी और वसा भी होती है लिहाजा इसका सेवन नियमित होना चाहिए।