फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडे का पीला भाग या सफेद भाग, कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानिए सबकुछ

Tue, 20 Oct 2020 05:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
egg yolk or egg white which which is more beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इसे सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए तो यह कहावत खूब प्रचलित हुई, 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे'। चीन में कुछ साल पहले करीब 10 लाख लोगों पर एक स्टडी की गई थी, जिसके आधार पर यह कहा गया कि दिन में एक अंडा खाने से दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। ज्यादातर डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ खाने में अंडों को शामिल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का पीला भाग या सफेद भाग, कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इस बारे में...

egg yolk or egg white which which is more beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अंडे का पीला भाग 

  • अंडे के पीले भाग में कैल्सियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक पाए जाते हैं। इसमें विटामिन डी भी मौजूद होता है। यानी कि जिस विटामिन डी को प्राप्त करने के लिए लोगों को धूप में बैठना पड़ता है, वह अंडे में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। लेकिन नियमित रूप से अंडे के पीले भाग का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है, क्योंकि अंडे के इसी हिस्से में फैट होता है, यह कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा सकता है। 
egg yolk or egg white which which is more beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडे का सफेद भाग 

  • अंडे के सफेद भाग को फैट मुक्त माना जाता है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंडे के सफेद भाग में लगभग चार ग्राम प्रोटीन, 55 मिलीग्राम सोडियम और 17 कैलोरी होती है। इसलिए अंडे के सफेद भाग को जिम करने वाले लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
egg yolk or egg white which which is more beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन सा भाग है ज्यादा फायदेमंद? 

  • अंडे के पीले भाग को उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें बॉडी बनाने का शौक होता है। हालांकि यह अब तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंडे का पीला भाग किस तरह से सेहत को फायदा पहुंचाता है, लेकिन शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, अंडे का सफेद भाग या पीला भाग खाने के बजाए पूरा अंडा खाने से 40 फीसदी तक मांसपेशियों में वृद्धि होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पूरा अंडा ही खाएं, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं, क्योंकि इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed