फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वक्त पर खाने से मोटापे पर पड़ता है असर, जानें क्या कहती है रिसर्च

Wed, 03 Apr 2019 01:17 PM IST
प्रशांत राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 03 Apr 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
effect of food on health

कहते हैं कि नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का खाना राजकुमार की तरह और रात का खाना फ़क़ीर की तरह होना चाहिए। मतलब ये कि नाश्ता सबसे भारी-भरकम और रात का खाना बेहद हल्का-फुल्का होना चाहिए। जब युवा यूनिवर्सिटी में दाख़िला लेते हैं, तो आम तौर पर उनका वज़न बढ़ जाता है। अमरीका में तो इसके लिए ख़ास शब्द गढ़ लिया गया है- फ्रेशमैन 15। माना जाता है कि यूनिवर्सिटी में पहले साल छात्रों का वज़न 15 पाउंड तक बढ़ जाता है।इसकी एक वजह तो ये भी होती है कि छात्रों को घर का खाना नहीं मिलता। फिर उनकी उछल-कूद भी घर के मुक़ाबले कम हो जाती है।

effect of food on health

वैसे, अब वैज्ञानिक युवाओं के वज़न बढ़ने की एक और वजह गिनाने लगे हैं। वो ये है कि छात्राओं के खान-पान का वक़्त यूनिवर्सिटी आते ही बदल जाता है। वो देर रात तक जगते हैं। खाना देर से खाते हैं. बेवक़्त सोते हैं। पार्टी करते हैं। शराब पीते हैं। इससे युवाओं की बॉडी क्लॉक बहुत डिस्टर्ब हो जाती है।कई दशकों से हमें बताया जाता रहा है कि वज़न बढ़ने से हमें टाइप-2 डायबिटीज़, दिल की बीमारियां और दूसरी लाइफस्टाइल बीमारियां हो जाती हैं। इसके पीछे खाने की क्वालिटी तो एक वजह होती ही है। साथ ही वर्ज़िश में कम वक़्त लगाना और कम कैलोरी बर्न करना भी कारण बन जाते हैं।

effect of food on health

लेकिन, तमाम नई रिसर्च से ये पता चल रहा है कि खान-पान का वक़्त भी मोटापा बढ़ाने और घटाने में अहम रोल निभाता है। यानी आप क्या खाते हैं, ये तो अहम है ही। आप कब खाते हैं, ये भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्राचीन सभ्यताओं में भी खाने के वक़्त पर बहुत ज़ोर दिया जाता था। हिंदुस्तान में दिन में ज़्यादा खाने और रात में कम खाने पर ज़ोर था। प्राचीन चीन में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक भारी नाश्ता और उसी हिसाब से दिन के अलग-अलग वक़्त में अलग ख़ुराक बतायी गई थी। चीन के विद्वान लोग भी रात के खाने को हल्का ही रखने की सलाह देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
effect of food on health

इस प्राचीन ज्ञान की वैज्ञानिक वजह भी है।जो लोग डाइटिंग करते हैं, उनके खान-पान में ज़ोर कम से कम कैलोरी लेने पर होता है। पर, वो खाना कब खाएं, इस पर भी ज़ोर देने की ज़रूरत है। एक रिसर्च में जब कुछ मोटी महिलाओं को दिन में ही खाने को कहा गया। वहीं कुछ और महिलाओं को कभी भी खाने की आज़ादी दी गई। तो, देखा गया कि जिन महिलाओं ने दिन में ही ज़्यादा कैलोरी ली, उन्हें वज़न घटाने में आसानी हुई। वहीं, देर रात तक खाने की आज़ादी वाली महिलाओं का वज़न कम घटा।

विज्ञापन
effect of food on health

ब्रिटेन की सरे यूनिवर्सिटी के जोनाथन जॉन्सटन कहते हैं कि, 'लोग सोचते हैं कि जब हम सोते हैं, तो शरीर के भीतर गतिविधियां भी बंद हो जाती हैं। लेकिन ये हक़ीक़त नहीं है।'जब हम सुबह कुछ खाते हैं, तो उसे पचाने में ज़्यादा कैलोरी ख़र्च होती है। पर, दिन में या देर रात खाने पर उसे पचाने में कम कैलोरी ख़र्च होती है। दूसरी बात ये है कि जब हम देर रात तक खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर को फैट पचाने का वक़्त नहीं मिल पाता। पेट भरा रहता है, तो शरीर को फैट जलाने की ज़रूरत नहीं होती। क्योंकि शरीर की फैट तभी इस्तेमाल होती है, जब हमें कुछ खाने को नहीं मिलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed