फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से खाना शुरू करें डार्क चाॅकलेट, 70 फीसदी तक 'डिप्रेशन' कम करने में मिलेगी मदद

Sat, 10 Aug 2019 12:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
eating dark chocolate can help reduce 70 percent depression
चॉकलेट खाना सबको पसंद होता है। जब मन बहलाना हो, दुखी मन को खुश करना हो, या गुस्सा शांत करना हो चॉकलेट बड़े काम आती है। लेकिन चॉकलेट को मजे में खाने वाले ये भी जान लें कि अगर आप डार्क चॉकलेट खाना शुरू कर दें तो ये अवसाद को कम कर सकता है। 
eating dark chocolate can help reduce 70 percent depression
हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है। इस अध्ययन में 13,626 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में प्रतिभागियों की चॉकलेट के सेवन से जुड़ी आदत और उनमें अवसाद के लक्षणों को जांचा गया। इस दौरान उनकी लंबाई, वजन, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, आय, शारीरिक गतिविधि, धूम्रपान और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं को भी ध्यान में रखा गया। 
eating dark chocolate can help reduce 70 percent depression

ये शोध 'लंदन ग्लोबल यूनिवर्सिटी' द्वारा किया गया है और इसे डिप्रेशन एंड एंग्जायटी नामक जर्नल में छापा गया है। इस अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने डार्क चॉकलेट का सेवन किया था, उनमें अन्य लोगों की तुलना में 24 घंटे के दौरान अवसाद के लक्षण करीब 70 फीसद तक कम पाए गए। इसी तरह डार्क के साथ अन्य चॉकलेट खाने वालों में भी लक्षण 25 फीसद तक कम रहे। शोध से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा लोग अवसाद के शिकार हैं। शोध के नतीजे इससे निपटने और इलाज के नए तरीके खोजने में भी मददगार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eating dark chocolate can help reduce 70 percent depression

डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को वैसा ही फायदा होता है, जैसा एक्सरसाइज से होता है। शोध में यह भी पाया गया है कि चॉकलेट में एक ऐसा वानस्पतिक यौगिक 'इपिकेटेचीन' होता है, जो मसल्स को उसी तरह क्रियाशील करता है जैसे कि व्यायाम या खेल से जुड़ी कोई गतिविधि करती है। उल्लेखनीय है कि एरोबिक्स, जॉगिंग, रस्सी कूदने या साइकलिंग करने से मांसपेशियों की कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रिया की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ठीक यही काम इपिकेटेचीन भी करता है। 

विज्ञापन
eating dark chocolate can help reduce 70 percent depression
डार्क चॉकलेट का सेवन रक्त और वसा के स्तर को भी सुधारता है। डार्क चॉकलेट ग्लूकोज के स्तर और लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार है। फेवनोल्स से भरपूर डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय सम्बंधी रोग जैसे रक्तचाप कम होने और रक्त प्रवाह में कमी जैसे जोखिम को कम कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed