{"_id":"5cbc1236bdec22143a68083b","slug":"earth-day-2019-history-and-fact-of-earth-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earth Day 2019: ऐसे हुई थी वर्ल्ड अर्थ डे की शुरुआत, इस घटना के बाद हुआ था धरती को बचाने का अभियान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Earth Day 2019: ऐसे हुई थी वर्ल्ड अर्थ डे की शुरुआत, इस घटना के बाद हुआ था धरती को बचाने का अभियान
पूरे विश्व भर में 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी कि पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पृथ्वी दिवस के तौर पर सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा मकसद होता है कि लोगों को याद दिलाना की पृथ्वी और इसका पर्यावरण हमें जीवन प्रदान करता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है।
2 of 5
साल 1970 में हुई थी इसकी शुरुआत
22 अप्रैल 1970 को पहला अर्थ डे मनाया गया था। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे वह बहुत आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला किया। 22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सीबर्ड, डाल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।
3 of 5
- फोटो : lawlex
आखिर 22 तारीख ही क्यों चुनी
नेल्सन ने ऐसी तारीख को चुना जो इस दिवस में लोगों की भागीदारी को अधिकतम कर सके। उन्हें इसके लिए 19 से 25 अप्रैल तक का सप्ताह सबसे अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pexels.com
कैसे पड़ा पृथ्वी दिवस का नाम
जुलियन कोनिग ने साल 1969 में पृथ्वी दिवस व अर्थ डे का नाम दिया था। इस नए आंदोलन को मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना था। इसी दिन केनिग का जन्मदिन भी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Pexel
धरती के तापमान का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। ग्लोबल वार्मिंग धरती का सबसे बड़ा खतरा है। औद्योगीकरण के बाद कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन पिछले पंद्रह सालों में कई गुना बढ़ा है। इसके अलावा विश्व में प्रतिवर्ष दस करोड़ टन से ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन हो रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।